Month: June 2026

Noimg

Bhagalpur: नाथनगर रेफरल अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप डॉक्टर की जगह नर्स द्वारा प्रसव कराने का आरोप, अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के बयानों में विरोधाभास भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृत नवजात के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्स द्वारा प्रसव कराया गया, जिसके कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया और परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार बिहारीपुर निवासी पूजा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह नाथनगर रेफरल अस्पताल लाया गया था। परिजनों का […]

Noimg

Bhagalpur: शादी के महज एक माह बाद युवक की संदिग्ध मौत, हत्या या आ त्म ह त्या? पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

घरेलू विवाद के बाद बगीचे में हुई घटना, बहन ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक की पहचान धनौरा गांव निवासी लोरिक यादव के 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार की शादी महज एक माह चार दिन पूर्व कहलगांव थाना क्षेत्र के बांद्रा बगीचा निवासी साधु यादव की […]

Noimg

Bhagalpur: 30 जुलाई से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग, कांवरियों को इस बार मिलेंगी पहले से बेहतर सुविधाएं भागलपुर ।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेला प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाला धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुरक्षा व सुगम आवागमन को लेकर दिए कई निर्देश सुरक्षाकर्मियों के लिए शेड, शौचालय, पेयजल व विश्राम की व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को विक्रमशिला सेतु पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुल पर तैनात कर्मियों की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात को अधिक सुगम एवं निर्बाध बनाने के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नवगछिया की ओर सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों के लिए बनाए गए शेड का विस्तार करने का निर्देश दिया, ताकि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को राहत मिल […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के दिए निर्देश कांवड़िया पथ, नमामि गंगे घाट, लाइटिंग, स्वच्छता और प्रचार-प्रसार की तैयारियों पर विशेष जोर भागलपुर ।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल कार्य कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी प्रगति और गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग भी जरूरी है। उन्होंने […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर के लाल आकाश कुमार ने विश्व क्रिकेट में बढ़ाया बिहार का मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आईपीएल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रबंधन तक बनाई अलग पहचान, खेल जगत में हो रही सराहना भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के युवा तेज गेंदबाज एवं क्रिकेट प्रोफेशनल आकाश कुमार ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। खिलाड़ी के रूप में सफलता हासिल करने के साथ-साथ उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और क्रिकेट संचालन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने का गौरव हासिल किया है। आकाश कुमार के क्रिकेट करियर में वर्ष 2022 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जब उन्हें विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप […]

Noimg

Saharsa: मोबाइल चोरी के आरोप में दामाद को मारी गोली, जांघ में लगी गोली आर-पार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

एक दिन पहले ससुराल आया था युवक, पड़ोसी ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप; पुलिस ने खोखा बरामद कर शुरू की जांच सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक को मोबाइल चोरी का दोषी ठहराते हुए गोली मार दी गई। गोली युवक की जांघ में लगी और आर-पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित घोघनपट्टी वार्ड संख्या-3 निवासी परमानंद यादव के 25 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार यादव के […]

Noimg

Purnia: मध निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा आज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया में 18 केंद्रों पर होगी कदाचारमुक्त परीक्षा 6936-6936 अभ्यर्थी दोनों पालियों में होंगे शामिल, जैमर, बायोमेट्रिक और सीसीटीवी से होगी निगरानी पूर्णिया। मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मध निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए 14 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं वरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट […]

Noimg

Purnia: कुपोषण व एनीमिया से जंग तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश पूर्णिया । जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान, उचित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य अधिकारियों को समुदाय स्तर पर कमजोर एवं कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और आवश्यकतानुसार अस्पतालों में रेफर करने का निर्देश दिया गया। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया स्थित आरटीपीसीआर भवन में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. के.एम. दास ने की। उन्होंने कहा कि कुपोषण और एनीमिया बच्चों के […]

Noimg

Purnia: ज्ञान भारतम मिशन के तहत जिला अभिलेखागार में पांडुलिपियों का सर्वेक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

शोध के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों का किया अवलोकन पूर्णिया । भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटाइजेशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की दिशा में पूर्णिया जिला अभिलेखागार में महत्वपूर्ण पहल जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नव नालंदा महाविहार से पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए आए सहायक प्राध्यापकों की एक टीम ने जिला अभिलेखागार, पूर्णिया का दौरा कर यहां संरक्षित अभिलेखों एवं पांडुलिपियों का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में संचालित इस प्रक्रिया के तहत सर्वेक्षण दल में शामिल सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपनारायण भैना, डॉ. तापस सरकार एवं डॉ. आलोक मिश्रा ने जिला समाहरणालय स्थित अभिलेखागार पहुंचकर जिला अभिलेखागार पदाधिकारी डॉ. […]