Month: June 2026

Noimg

Purnia: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

लंबित आवेदनों और बायोमेट्रिक सत्यापन की हुई समीक्षा पूर्णिया । जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक सरकारी सहायता पहुंचाना रहा। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में विभिन्न पेंशन एवं सहायता योजनाओं के तहत लगातार नए लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत निर्धारित 21,171 लाभार्थियों के […]

Noimg

Purnia: देशहित में एकता का आह्वान, आज़ादी की विरासत को फिर एकजुट करने का समय : इन्तेखाब आलम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य इन्तेखाब आलम ने देशवासियों से राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और संविधान की मूल भावना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्नों का सामना कर रहा है। ऐसे दौर में स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत और उसके आदर्शों को पुनः स्मरण करने की आवश्यकता है। इन्तेखाब आलम ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद सहित लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान से देश को आज़ादी दिलाई। स्वतंत्रता आंदोलन केवल विदेशी शासन से मुक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि लोकतंत्र, […]

Noimg

Purnia: जिला अतिथि गृह का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शनिवार को जिला अतिथि गृह का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिथि गृह की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित वरीय कोषागार पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिला अतिथि गृह में आने वाले आगंतुकों एवं अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अतिथि गृह परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम ने गार्ड रूम का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने […]

Noimg

Purnia: विशेष परीक्षा पोर्टल में गड़बड़ी से छात्र परेशान, परीक्षा विभाग में उमड़ी सैकड़ों छात्रों की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया विश्वविद्यालय के फैसलों पर छात्र राजद अध्यक्ष ने उठाए सवाल, आवेदन जमा कराकर दिलाई रिसीविंग पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में शनिवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब विशेष परीक्षा (स्पेशल एग्जाम) से संबंधित तकनीकी समस्याओं को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंचे। सुबह से ही परीक्षा विभाग के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। मामला स्नातक सत्र 2021-24 एवं 2022-25 के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी विशेष परीक्षा अधिसूचना से जुड़ा है। कुलपति के निर्देश पर जारी इस अधिसूचना के तहत पार्ट-2 और पार्ट-3 के परिणामों में त्रुटि, प्रमोटेड, फेल अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे छात्रों को परीक्षा में शामिल […]

Purnia: सरकारी सहयोग शिविर का विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण, जनसंवाद और स्वच्छता अभियान में भी लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । पूर्णिया ईस्ट प्रखंड अंतर्गत डिमिया छत्तरजान पंचायत के दीवानगंज पंचायत भवन में आयोजित सरकारी सहयोग शिविर का शनिवार को विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। विधायक विजय खेमका ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा आयोजित सरकारी सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। निरीक्षण के बाद विधायक रानीपतरा स्थित गांधी स्मारक चबूतरा पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ […]

Naugachia: फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कोसी पार क्षेत्र में जागरूकता अभियान, किसानों को दी योजनाओं की जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को पुनः मिशन मोड में संचालित करने के उद्देश्य से नवगछिया के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने कोसी पार क्षेत्र के ढोलबज्जा एवं खैरपुर कदवा पंचायत में व्यापक किसान जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, फसल क्षति मुआवजा, कृषि अनुदान तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अत्यंत आवश्यक है। इससे किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदानों, फसल क्षति मुआवजा एवं अन्य लाभों का सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि क्षेत्र के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराया […]

Noimg

Naugachia: मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर दिया जोर नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा की अध्यक्षता में नवगछिया पुलिस लाइन में माह मई की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस जिला अंतर्गत सभी थानों के अपराध आंकड़ों, दर्ज कांडों के अनुसंधान, निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, लंबित मामलों की स्थिति तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों के कार्य प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित अनुसंधान, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वारंट एवं कुर्की के प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित […]

Naugachia: नारायणपुर में रोजगार मेले का आयोजन, 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चार निजी कंपनियों ने लिया साक्षात्कार, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जेपी कॉलेज के समीप जीविका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी चार निजी कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं का साक्षात्कार लिया तथा उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी मेले में पहुंचे और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर रोजगार मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। वहीं अन्य प्रतिभागियों […]

Noimg

Naugachia: भैंस की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक भैंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सों में […]

Noimg

Naugachia: संदिग्ध अवस्था में युवक अनुमंडल अस्पताल पहुंचा, परिजनों को दी गई सूचना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक युवक संदिग्ध अवस्था में पहुंचा, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक को दो अज्ञात युवक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उसे भर्ती कराने के बाद दोनों वहां से चले गए। बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं था। वह लगातार लड़खड़ा रहा था तथा स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रख पा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने टूटे-फूटे शब्दों में अपना नाम धीरज कुमार, पिता अर्जुन सिंह, निवासी संडा, थाना टिकारी, जिला गया बताया। अस्पताल कर्मियों ने युवक के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर […]