Month: August 2026

Noimg

Naugachia: विक्रमशिला पुल पर भटकती मिली बच्ची, पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिलाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार को एक बच्ची भटकती हुई मिली। बच्ची के अकेले मिलने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने और परिजनों से दोबारा मिल जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की। पुलिस ने आम लोगों से अपील […]

Noimg

Naugachia: भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ी, अब 27 अक्टूबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नवगछिया रेलवे स्टेशन सहित इस रेलखंड के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव के साथ भागलपुर तक जाने वाली 03407/08 भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाए जाने से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और बरौनी रेलखंड के बीच नियमित रूप से आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को इन महत्वपूर्ण शहरों के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध रहेगी। परिचालन अवधि बढ़ाए जाने पर भाजपा […]

Noimg

Naugachia: पुलिस केंद्र नवगछिया में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस केंद्र नवगछिया में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। उन्हें अनुशासन, शारीरिक दक्षता और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों की दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, अनुशासन और कक्षीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को पुलिसकर्मियों के कार्य एवं जिम्मेदारियों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से नवनियुक्त सिपाहियों को पुलिस सेवा के लिए मानसिक […]

Noimg

Naugachia: महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय नवगछिया पुलिस, ‘अभया ब्रिगेड’ ने विभिन्न क्षेत्रों में किया गश्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नवगछिया पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस दीदी टीम ‘अभया ब्रिगेड’ द्वारा नियमित गश्त एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न तथा महिलाओं को लक्षित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्रों में निगरानी की गई। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से […]

Noimg

Naugachia: स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने और बिजली कनेक्शन काटने का भय दिखाकर साइबर ठगी, एक अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने और ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने का भय दिखाकर साइबर ठगी करने के मामले में नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी दिनेश कुमार सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद साहू ने 16 नवंबर 2025 को साइबर थाना में आवेदन देकर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 10 अक्टूबर 2025 को मोबाइल नंबर 9933470332 से उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने की बात कही। साथ ही बिल अपडेट नहीं कराने पर बिजली कनेक्शन […]

Noimg

Naugachia: रक्षाबंधन पर विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम, कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। जाम के कारण सेतु के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो कई किलोमीटर तक पहुंच गई। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई, जो रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर या रिश्तेदारों के यहां राखी बांधने अथवा बंधवाने के लिए जा रहे थे। सुबह से ही विक्रमशिला सेतु पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की संख्या काफी अधिक रही। दोपहर बाद वाहनों का दबाव और बढ़ गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सेतु पर स्थिति ऐसी हो गई कि वाहन रेंगते […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ के बीच राघोपुर में नहीं थमेगी इलाज की सांस, पांच राहत शिविरों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राघोपुर में बाढ़ ने मुश्किलें बढ़ाईं तो प्रशासन ने राहत के साथ इलाज का इंतजाम भी चौबीसों घंटे मजबूत कर दिया। खरीक के राघोपुर पंचायत क्षेत्र में चल रहे पांच अस्थायी राहत शिविर अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों को शिविर से ही चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी उपचार मिल सके, इसके लिए सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने चिकित्सा दलों की प्रतिनियुक्ति की है। यह व्यवस्था 28 अगस्त से अगले आदेश तक जारी रहेगी।रात में भी मिलेगा इलाजबाढ़ के दौरान बीमारी या अचानक तबीयत बिगड़ने पर लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है।पहली पाली: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षा सूत्र लेकर सुबह निकली बहन, विक्रमशिला सेतु के महाजाम में शाम तक अटकी रही… भाई की कलाई इंतजार करती रही!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रक्षाबंधन का दिन था। घर से निकलते वक्त बहन के हाथ में राखी थी और मन में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की खुशी। लेकिन रास्ते में विक्रमशिला सेतु का महाजाम ऐसा फंसा कि सुबह की उम्मीद शाम तक इंतजार में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस भावुक पंक्ति – ‘रक्षा सूत्र लेकर सुबह निकली बहन, विक्रमशिला सेतु के महाजाम में शाम तक अटकी रही… भाई की कलाई इंतज़ार करती रही!’ ने भागलपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।राखी लेकर निकलीं बहनें, रास्ते ने रोक दी रफ्ताररक्षाबंधन पर दूर-दराज से अपने मायके या भाइयों के घर पहुंचने वाली महिलाओं के लिए यह दिन खास होता है। […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षाबंधन पर भी लापता भाई का इंतजार करती रहीं बहनें, बोलीं—भाई मिल जाए तो बांधेंगे राखी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शुक्रवार को पूरा देश जहां रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, वहीं भागलपुर की दो बहनों के लिए यह त्योहार इंतजार और दर्द के बीच बीता। लुशी और शोभा अपने लापता भाई बादल मंडल के लौटने की आस लगाए बैठी रहीं। हाथ में राखी थी और दिल में बस एक उम्मीद—भाई मिल जाए तो उसकी कलाई पर राखी बांध सकें। दो दिन पहले भागलपुर के राघोपुर तटबंध के पास हुए नौका हादसे में बादल मंडल डूब गए थे। हादसे के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दोनों बहनें लगातार भाई के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठी हैं। लुशी और शोभा ने बताया कि […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षाबंधन से पहले गंगा ने छीन लीं तीन बहनें, एक को बचाने उतरीं तो तीनों की चली गई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में दर्दनाक हादसा: दखली घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रक्षाबंधन की खुशियों से ठीक पहले एक परिवार ही नहीं, पूरा गांव मातम में डूब गया। भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही तीन बच्चियां शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान काल के गाल में समा गईं। एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए दूसरी पानी में उतरी और फिर तीसरी भी मदद के लिए आगे बढ़ गई। देखते ही देखते तीनों बच्चियां गंगा की गहराई में समा गईं। दर्दनाक हादसा पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओनलीटोला के पास स्थित दखली घाट पर शुक्रवार […]