Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: राखी के धागे में पिरोया प्यार, दूरियों के बीच भी कायम रहा भाई-बहन का रिश्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रक्षा बंधन महज एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें प्रेम, विश्वास, अपनापन और जीवनभर साथ निभाने का वादा छिपा होता है। कलाई पर बंधा एक नन्हा-सा रक्षा सूत्र बहन के स्नेह का प्रतीक बन जाता है, तो भाई के लिए वह बहन की खुशियों और सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प।अंग की धरती पर शुभ मुहूर्त के प्रवेश करते ही शुक्रवार को घर-आंगन से लेकर शहर और गांव तक भाई-बहन के प्रेम का अनुपम दृश्य देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और अपने हाथों से मिष्ठान खिलाया। इस दौरान सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब कई बहनों ने धन-दौलत, गहने-जेवर […]

Noimg

Bhagalpur: सावन के आखिरी दिन सुल्तानगंज में सुरक्षा का सख्त पहरा, घाटों पर बढ़ते जलस्तर के बीच एसएसपी ने संभाली कमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावणी मेला भले ही शुक्रवार को समाप्त हो रहा हो, लेकिन भादो महीने में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। निर्धारित रूटों पर बाइक से लगातार पेट्रोलिंग कराई जाएगी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन पूर्णिमा और श्रावणी मेले के अंतिम दिन अजगैबीनाथ धाम में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गुरुवार देर रात भागलपुर एसएसपी प्रमोद यादव ने सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा घाट, अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए।सावन के अंतिम दिन बाबा बैद्यनाथ […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षाबंधन पर भागलपुर ‘पुलिस दीदी’ को मिली सौगात, 25 पिंक स्कूटी से अब सड़कों पर पहरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अभया ब्रिगेड का बदला रूप, स्कूल-कॉलेज से बाजार और बस स्टैंड तक महिला सुरक्षा पर रहेगी नजर। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रक्षाबंधन के दिन भागलपुर की सड़कों पर पुलिस का एक ऐसा चेहरा उतरा है, जिसका मकसद सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि महिलाओं और छात्राओं के बीच सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। जिले में पहले से चल रही ‘अभया ब्रिगेड’ को नया स्वरूप देते हुए अब इसे ‘पुलिस दीदी’ के नाम से विस्तार दिया गया है।शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक ने ‘पुलिस दीदी’ की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह है कि टीम को 25 पिंक स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा अन्य दोपहिया वाहनों से भी […]

Noimg

Purnia: एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया में छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, मजबूत हुआ भाईचारे का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, पूर्णिया के उप महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशानुसार कमांडेंट (प्रशासन) श्री जनार्दन मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय मधुबनी के प्रधानाचार्य श्री कन्हैया लाल मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज कुमारी एवं किड्जी जॉनी किड्स विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री त्रिदीप कुमार दास सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर […]

Noimg

Purnia: कांवरिया सेवा शिविरों में पहुंचीं महापौर विभा कुमारी, शिवभक्तों की सेवा कर लिया आशीर्वाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के अवसर पर मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर मदनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अररिया में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की रात एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर लगाए गए। पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने कसबा जोड़ा गुमटी, कटिहार मोड़ खुश्कीबाग, रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कांवरिया सेवा शिविरों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सेवा समितियों की ओर से महापौर का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने भी शिविर में मौजूद गणमान्य लोगों एवं सेवा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। नवीनगर, कसबा स्थित जोड़ा गुमटी […]

Noimg

Purnia: पेड़ों को राखी बांध महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूरा देश शुक्रवार को जहां हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना रहा था, वहीं पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने अनूठे अंदाज में रक्षाबंधन मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों ने शिवनगर, खुश्कीबाग स्थित गजमत्तिया आवास परिसर सहित आसपास के पेड़-पौधों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और रक्षा के संकल्प का पर्व है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी रक्षा एवं सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसी भावना को पेड़ों से जोड़ते हुए उन्हें राखी बांधना प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी और उसके संरक्षण का संकल्प […]

Noimg

Purnia: जीडी गोयनका विद्यालय के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय रक्षाबंधन अभियान में अधिकारियों, जवानों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सुरक्षाकर्मियों और दुकानदारों को बांधी राखी पूर्णिया । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीडी गोयनका विद्यालय, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए 27 एवं 28 अगस्त को दो दिवसीय विशेष राखी बांधने का अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूर्णिया एवं कटिहार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, पुलिस जवानों तथा स्थानीय बाजार के दुकानदारों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को बांधी राखी 27 अगस्त को विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्णिया के विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस कार्यालयों का दौरा किया। विद्यार्थियों ने पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (आईएएस), वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (आईपीएस), विधि-व्यवस्था के अपर जिलाधिकारी श्री राज कुमार गुप्ता, […]

Noimg

Purnia: रक्षाबंधन पर पौधे को राखी बांध सहयोग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बहनों को भेंट किया पौधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। सावन पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने पौधे को राखी बांधकर तथा लोगों एवं बहनों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को पौधों की रक्षा और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया। डॉ. अजीत ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर पौधों को राखी बांधना और उनकी रक्षा का संकल्प लेना पर्यावरण एवं मानव जीवन दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए जीवनदाता हैं। वे हमें आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ फल, सब्जियां और अनाज उपलब्ध कराते हैं। पेड़-पौधों से अनेक महत्वपूर्ण औषधियां भी प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा […]

Noimg

Purnia: एसएसबी जवानों के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, 6 फीट की हस्तनिर्मित राखी भेंट कर लिया सुरक्षा का वचन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किड्जी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा जी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एसएसबी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा एसएसबी के हेड सर के लिए तैयार की गई लगभग छह फीट लंबी हस्तनिर्मित राखी रही। बच्चों ने यह विशाल राखी भेंट करते हुए जवानों से देश एवं समाज की सुरक्षा का वचन भी लिया। बच्चों ने जवानों को अपना भाई मानते हुए कहा कि देश की सीमाओं एवं आम नागरिकों की […]

Noimg

Purnia: इंटेक पूर्णिया चैप्टर ने आयोजित किया नेशनल हेरिटेज क्विज, 17 स्कूलों की 118 टीमों ने लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। इंटेक पूर्णिया चैप्टर की ओर से “इंटेक नेशनल हेरिटेज क्विज 2026” के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड का आयोजन विद्या विहार आवासीय विद्यालय (वी. वी. आर. एस.), परोरा के प्रांगण स्थित रविवंश नारायण स्मारक सभागार में किया गया। यह आयोजन देश के सबसे बड़े स्कूल हेरिटेज क्विज एक्सरसाइज का हिस्सा रहा। प्रतियोगिता की फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। कार्यक्रम में इंटेक पूर्णिया चैप्टर के संरक्षक स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्र को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया की असिस्टेंट कलेक्टर एवं असिस्टेंट मजिस्ट्रेट श्रीमती कुमुद मिश्रा (आईएएस) तथा एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री राज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध क्विज […]