Month: August 2026

Noimg

Naugachia: कोसी का कहर: कटारिया स्टेशन पर 50 परिवारों का ठिकाना, न पानी न शौचालय, राशन के लिए भी तरस रहे बाढ़ पीड़ित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कई दिनों से खुले आसमान के नीचे कट रही जिंदगी, बांस-पन्नी की झोपड़ी में बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के साथ रहने की मजबूरी नवगछिया। कोसी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के कहर ने रंगरा प्रखंड के सधुवा-उसड़िया गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के 11 नंबर वार्ड के करीब 50 परिवार बाढ़ के कारण अपना घर-बार छोड़कर कटारिया स्टेशन पर शरण लेने को मजबूर हैं। कई दिनों से स्टेशन परिसर में खुले आसमान के नीचे रह रहे इन परिवारों के सामने अब पेयजल, शौचालय और भोजन का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के कारण विस्थापित होने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से उनके लिए पर्याप्त राहत व्यवस्था नहीं […]

Noimg

Naugachia: दो बाइक की टक्कर से बचाने में गंगा स्नान को जा रहा टेंपो पलटा, 13 घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में चालक ने खोया नियंत्रण, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी यात्री सुपौल जिले के नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में गंगा स्नान के लिए सुपौल जिले से महादेवपुर घाट जा रहा यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार करीब 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार छोटे बच्चों के अलावा महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। टेंपो चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर घायलों को पहुंचाया […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर में कटाव निरोधी कार्य में जुटी नाव गंगा में डूबी, दो मजदूर लापता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाकपा माले की पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा, कटाव निरोधी कार्य में लापरवाही का लगाया आरोप नवगछिया । खरीक प्रखंड के राघोपुर गंगा क्षेत्र में कटाव निरोधी कार्य में लगी नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा में डूब गई। हादसे में दो मजदूरों के डूबने की बात सामने आई है। दोनों मजदूरों के शव अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। घटना के बाद भाकपा माले की पांच सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने राघोपुर गंगा क्षेत्र में कटाव की स्थिति और चल रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध का गुरुवार को भागलपुर जिलाधिकारी एवं नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तटबंध टूटने के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने तटबंध टूटने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ लगातार निगरानी करने को कहा। साथ ही किसी […]

Noimg

Naugachia: शादी में वीडियोग्राफी के बहाने बुलाया, तीन बदमाश कैमरा और मोबाइल लेकर फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फोन पर शादी समारोह में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का दिया झांसा, काली मंदिर के पास वारदात नवगछिया। शादी समारोह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के बहाने एक युवक को बुलाकर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा दो कैमरा और एक मोबाइल फोन छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी रोहित कुमार, पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रंगरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित रोहित कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि 26 अगस्त को उसके घर में शादी समारोह है। उसने शादी में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के लिए रोहित […]

Noimg

Naugachia: पकरा में राहुल राय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद आरोपी विनोद सिंह गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्मैक बिक्री और इलाके में वर्चस्व को लेकर था पुराना विवाद, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में 13 अगस्त को हुई राहुल राय की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी पकरा दोनियों टोला निवासी विनोद सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने नवगछिया थाना पुलिस और तकनीकी […]

Noimg

Naugachia: रक्षाबंधन पर नवगछिया के श्री कृष्णा डेयरी में मिल रहा एक से बढ़कर एक खास मिठाइयां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन 2026 शुक्रवार को है। इस खास अवसर पर बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा करने की परंपरा रही है। रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए नवगछिया के लाल बिहारी कॉलोनी मोड़, हाई स्कूल पोखर के सामने स्थित श्री कृष्णा डेयरी में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और आकर्षक मिठाइयों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। श्री कृष्णा डेयरी में इस बार पारंपरिक मिठाइयों के साथ शुद्ध देशी घी, काजू, पिस्ता-बादाम और ड्राय फ्रूट से तैयार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। अलग-अलग स्वाद और पसंद को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों की […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का पानी बढ़ा तो भागलपुर ने पहले ही तैयार कर लिए ‘सुरक्षित ठिकाने’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। लगातार बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर में प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ आने का इंतजार करने के बजाय प्रशासन ने उससे पहले ही सुरक्षित ठिकानों की तलाश और तैयारी शुरू कर दी है। मकसद साफ है – अगर पानी आबादी की ओर बढ़ा तो लोगों को आनन-फानन में नहीं, बल्कि पहले से तैयार सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके।सदर अनुमंडल के सुल्तानगंज, नाथनगर, सबौर और गोराडीह को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के तौर पर चिह्नित किया गया है। वहीं शाहकुंड को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रखा गया है।इन इलाकों में अब प्रशासन की नजर सिर्फ नदी के जलस्तर पर नहीं, बल्कि उन ऊंचे स्थानों पर भी है, जहां जरूरत पड़ने पर […]

Noimg

Bhagalpur: 11 हजार लोगों तक पहुंचा राहत का खाना, नाव और पॉलीथिन बनी बाढ़ में सहारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाढ़ के बीच खरीक अंचल में प्रशासन की राहत व्यवस्था ने रफ्तार पकड़ ली है। पानी से घिरे लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए चार सामुदायिक रसोई लगातार चल रही हैं और अब तक करीब 11 हजार लोगों को भोजन कराया जा चुका है।राहत सिर्फ थाली तक सीमित नहीं है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को बारिश और पानी से तत्काल बचाव देने के लिए पॉलीथिन शीट बांटी जा रही है, जबकि प्रभावित इलाकों में आवागमन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है।बाढ़ के बीच कटाव का खतरा भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए कटाव निरोधी काम शुरू कराया गया है, जिसे फ्लड कंट्रोल, नवगछिया की ओर […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ में नाव ही लाइफलाइन, लाल झंडे से वाटरलाइन तक, भागलपुर में तय हुए सुरक्षा के नए नियम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बाढ़ के दौरान सबसे सख्त निर्देशों में से एक है – सूर्यास्त के बाद नाव का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा नाव चलाने की जिम्मेदारी केवल निबंधित और वैध नाविकों को ही दी जाएगी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच नाव अब सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि हजारों लोगों के लिए जिंदगी की राह बन गई है। इसी को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने नाव परिचालन को लेकर सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया है। अब बाढ़ में चलने वाली हर नाव की पहचान से लेकर उसकी क्षमता और यात्रा की सीमा तक सब कुछ स्पष्ट रहेगा। नाव पर लाल झंडा लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी साफ लिखा रहेगा – […]