August 29, 2026
Purnia: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी ने आयोजित की क्रिकेट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत रणभूमि मैदान में हुआ आयोजन, खेल के माध्यम से अनुशासन और टीम भावना का दिया संदेश पूर्णिया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया की ओर से शनिवार को रणभूमि मैदान, पूर्णिया में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पूर्णिया के उप महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान्डेंट (प्रशासन) श्री जनार्दन मिश्रा ने की। क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। […]