Month: September 2026

Noimg

Purnia: कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पोषण सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं अजय हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। GNM बैच 2025-28 की छात्राओं ने विभिन्न समूहों में बंटकर पोस्टर, शॉर्ट स्पीच, लाइव मॉडल और स्वयं तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के पहले दिन ग्रुप ए की छात्राओं ने संतुलित आहार के महत्व पर गतिविधि प्रस्तुत की। लाइव फूड डिस्प्ले के माध्यम से उन्होंने बताया कि दैनिक आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज और पर्याप्त पानी का संतुलित मात्रा में होना क्यों जरूरी है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की प्रस्तुति में स्वच्छता और हाइजीन का भी विशेष ध्यान रखा गया। इसमें अपूर्वा, किरण, चंदा, सिमरन, […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया डाक प्रमंडल के समीक्षा समारोह में उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया डाक प्रमंडल की ओर से प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में समीक्षा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाक अधीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में प्रमंडल की पूरी टीम ने किया। समारोह में विभागीय सेवाओं और कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के सहायक निदेशक-III संजय कुमार उपस्थित रहे। उनके अलावा ASP मुख्यालय, पूर्णिया डाक प्रमंडल के आशुतोष कुमार, डाक निरीक्षक पश्चिम उपमंडल संतोष कुमार, फारबिसगंज उपमंडल के डाक निरीक्षक जहांगीर आलम और केंद्रीय उपमंडल के डाक निरीक्षक सनी राज सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में ग्रामीण डाक सेवकों और डाक […]

Noimg

Purnia: डीएपीएस में हर्षोल्लास से मना प्री-जन्माष्टमी उत्सव-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। डीएपीएस में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्री-जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। विद्यालय के निदेशक श्री अली अहमद खान ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार बच्चों को देश की समृद्ध संस्कृति, […]

Noimg

Purnia: बेंगलुरु में बिहार महोत्सव, महापौर विभा कुमारी हुईं शामिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा, लोक कला और विकास की विविधताओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में बिहार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ रखी गई है। बिहार महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी महापौर का कुशल-क्षेम जाना। महापौर ने […]

Noimg

Naugachia: किडज़ी जॉनी किड्स व माउंट लिट्रा जी स्कूल में मनी जन्माष्टमी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और पारंपरिक परिधानों से विद्यालय परिसर का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हो गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रहा। नन्हे गोपालों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ दही-हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। बच्चों ने […]

Noimg

Purnia: उर्वरक बुकिंग व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह कटिहार ग्रामीण के प्रभारी बिजेन्द्र यादव ने बयान जारी कर जिला कृषि पदाधिकारी विजय रंजन की ओर से उर्वरक बुकिंग व्यवस्था के माध्यम से किसानों को लाभ मिलने के दावे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कृषि समन्वयक, हल्का कर्मचारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के स्तर से शिकायतें जिला कृषि पदाधिकारी तक पहुंचने की बात कही गई है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होगी, इसकी स्पष्ट व्यवस्था और जवाबदेही नहीं बताई गई है। बिजेन्द्र यादव ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय शिकायतों को एक स्तर से दूसरे स्तर तक पहुंचाने की व्यवस्था बताई जा रही है। किसानों को केवल शिकायत […]

Noimg

Naugachia: NCL SEASON 2 : नवगछिया चैलेंजर्स ट्रॉफी से क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में क्रिकेट की स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में नवगछिया चैलेंजर्स ट्रॉफी-सीजन 2 का आयोजन महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से खासकर अंडर-16 और जूनियर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर खेल रहे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ऐसे आयोजन आगे बढ़ने की राह तैयार करते हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होती, बल्कि खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख भी देती है। छोटे स्तर पर मिलने वाला यही अनुभव भविष्य में खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच पर उपयोगी साबित होता है। नवगछिया जैसे क्षेत्र […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया कोर्ट के अधिवक्ता गंगा प्रसाद मंडल की अचानक मौत, पत्नी नूतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे नवगछिया कोर्ट के अधिवक्ता गंगा प्रसाद मंडल की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांस थम गई।गंगा प्रसाद मंडल नगरह पंचायत के भवानीपुर घुसकी टोला निवासी थे। पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि कुछ समय से उनकी तबीयत में सुधार था और वह दोबारा कोर्ट आने-जाने लगे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला।पति की मौत से पत्नी नूतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख-पुकार मची हुई है। उनकी हालत देखकर परिजन और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।स्थानीय भाजपा नेता उपेंद्र […]

Noimg

Naugachia: मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया रेलकर्मी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित विद्युत पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से रेलकर्मी शंकर कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और रेलकर्मियों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। रेल अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान टेक्नीशियन शंकर कुमार सिंह को अचानक बिजली का तेज झटका लगा। हादसे में उनके दाहिने हाथ में चोट आई, जबकि बाएं हाथ की एक उंगली झुलस गई बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती […]