Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: दिन में ‘युद्धस्तर’, रात में ‘आरामस्तर’! राघोपुर कटाव पर अर्पणा का सांसद अजय मंडल से सीधा सवाल – गंगा रात में छुट्टी पर चली जाती है क्या?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ वैसे सांसद अजय कुमार मंडल भी मानते हैं कि जिस तरह राघोपुर में कटाव निरोधी कार्या के नाम पर लूट-खसोट के जरिए करीब एक हजार करोड़ रुपये पानी में बहाया गया, उतनी राशि में तो बाढ़ पीड़ितों को अन्यत्र बसाया जा सकता था। गंगा की धार को अपने हिसाब से अविरल बहने दिया जाता।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राघोपुर में गंगा का कटाव लोगों के घर, जमीन और भविष्य पर लगातार खतरा बनकर मंडरा रहा है। दूसरी ओर, कटावरोधी कार्यों को लेकर अब सवाल भी तेज होने लगे हैं। बिहपुर विधानसभा से महागठबंधन की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल से ऐसा सीधा सवाल दागा है, जिसका जवाब सिर्फ बयान से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने […]

Noimg

Purnia: 17 साल का इंतजार खत्म होने की ओर! किशनगंज–जलालगढ़ रेल परियोजना को टेंडर की हरी झंडी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सांसद पप्पू यादव के लगातार प्रयासों का असर, 51.632 किमी नई रेल लाइन के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ी; सीमांचल में विकास की उम्मीद जगी पूर्णिया। सीमांचल के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खबर सामने आई है। वर्षों से लंबित किशनगंज–जलालगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को अब आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लगातार पत्राचार, लोकसभा में सवाल उठाने और रेल मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड के स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलने की जानकारी सामने आई है। भारत के राजपत्र में 30 जुलाई 2026 को प्रकाशित अधिसूचना, जिसकी मूल तिथि 28 जुलाई 2026 बताई […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों-कर्मचारियों का धरना, वेतन और बकाया भुगतान की मांग तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले संबद्ध (एफिलिएटेड) कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित वेतन एवं अन्य बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार से लंबित भुगतान को लेकर तत्काल पहल करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लगातार […]

Noimg

Purnia: सहयोग शिविर में उमड़ी नागरिकों की भीड़, नगर निगम को मिले 101 आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

20 स्टॉलों पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देश के तहत मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या-17 में रंगभूमि मैदान के समीप स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 13, 14, 16, 17 एवं 18 से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं कार्यों के लिए आवेदन दिए। शिविर में कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं सेवाएं सहयोग शिविर का उद्देश्य नगर निगम से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध […]

Noimg

Bhagalpur: दो माह से लापता जीविका समूह की सदस्य, पति की भूमिका पर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कर्ज की राशि चुकाने से बचने के लिए महिला को गायब करने की आशंका, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने थाने में दिया आवेदन भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हड़वा गांव से एक महिला के करीब दो माह से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान हड़वा गांव निवासी रूपा देवी, पति प्रहलाद मंडल के रूप में हुई है। महिला के लंबे समय से लापता रहने के बाद सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने और महिला का पता लगाने की मांग की है। आवेदन में महिला के पति की भूमिका को लेकर भी आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, रूपा […]

Noimg

Naugachia: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहपुर में एनएच-31 पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा, तीनों ममेरे-फुफेरे भाई; घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे एनएच-31 पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सचिन कुमार, पिता नालेश यादव, निवासी रघुनाथपुर, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सचिन इंटर पास था और दो भाइयों एवं दो बहनों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि सचिन […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया थाना क्षेत्र में चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर कुमार चौधरी उर्फ टंगरा, पिता सुबोध प्रसाद चौधरी, निवासी किशनपुर थाना मधुसूदनपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को पकरा गांव निवासी वादी ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर घर से जेवर, रुपए समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत की थी। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 315/24 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने कांड में संलिप्त आरोपी सिकंदर कुमार चौधरी उर्फ टंगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के […]

Noimg

Naugachia: मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 8-9 लोगों पर गंभीर रूप से मारपीट का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़िया गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार, पिता मांगन मंडल, निवासी ढोढ़िया, थाना नदी, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी अंकित कुमार समेत 8-9 लोगों ने आपसी विवाद को लेकर उसके और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में दोनों को गंभीर रूप से चोटें आई थीं। मामले को लेकर नदी थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार […]

Noimg

Naugachia: लगातार कटाव से सहमा राघोपुर, अस्तित्व पर मंडराने लगा संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ऊर्जा मंत्री के गांव तक पहुंचा कटाव का खतरा, रेलवे लाइन भी जद में; मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक की नजर नवगछिया। गंगा नदी के लगातार हो रहे भीषण कटाव ने राघोपुर क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। कटाव का दायरा लगातार फैलता जा रहा है और अब राघोपुर के अस्तित्व के साथ-साथ रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग की ओर से बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। इसके बावजूद नदी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि पहले जिस स्थान पर कटाव का दायरा करीब 30 से 40 मीटर तक सीमित था, वह […]

Noimg

Naugachia: घुमाने के बहाने ले जाने के बाद 16 वर्षीय विष्णू लापता, महीनों से बेटे की राह ताक रहा परिवार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर के कई महीनों से लापता होने का मामला सामने आया है। छह मई 2026 को घर से निकलने के बाद से विष्णू कुमार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। बेटे के अचानक लापता होने के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है। परिजनों ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर किशोर की तलाश कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, छह मई 2026 की दोपहर करीब एक बजे लक्ष्मीपुर, इस्माइलपुर निवासी मो. अहमद, पिता मो. शमशूल, उनके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र विष्णू कुमार को घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। परिजनों को उम्मीद थी कि कुछ समय बाद विष्णू […]