Month: October 2026

Naugachia: रेलवे दुर्गा मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन, महाआरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महानवमी पर सामूहिक हवन-पूजन के बाद मां दुर्गा को चढ़ाया गया महाभोग, भक्तों के बीच बांटा गया प्रसाद; विसर्जन से पूर्व शाम 5 बजे होगी विशेष महाआरती नवगछिया। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर नवगछिया रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से रेलवे दुर्गा मंदिर परिसर में 108 कन्या पूजन, सामूहिक हवन-पूजन और भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद 108 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। संध्या बेला में मां दुर्गा को महाभोग अर्पित कर विशेष महाआरती आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। आरती के बाद श्रद्धालुओं […]

Noimg

Naugachia- जागृत हैं नवगछिया रेलवे स्टेशन की दुर्गा माई, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्राचीन दुर्गा मंदिर में ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने की पूजा-अर्चना, नगर परिषद सभापति प्रीति कुमारी सहित गणमान्य लोगों को समिति ने किया सम्मानित नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्राचीन रेलवे दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह मंदिर गहरी आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के बीच बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी मंदिर पहुंचकर […]

Noimg

Naugachia: रेलवे दुर्गा पूजा समिति के दरबार में पहुंचे ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल, समिति ने चुनरी और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गोपालपुर के विधायक का पूजा समिति के सदस्यों ने किया स्वागत, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए सम्मानित नवगछिया। नवगछिया रेलवे दुर्गा पूजा समिति के मंदिर दरबार में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पहुंचे। उनके आगमन पर पूजा समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान समिति की ओर से उन्हें माता की चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का सम्मान कर उनका स्वागत किया। मंदिर दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक […]

Noimg

Naugachia: घर-घर गूंजे मां दुर्गा की आरती, जीएस न्यूज़ की पहल से श्रद्धालुओं तक पहुंच रहा आरती संग्रह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गोपाल गौशाला में मंगला आरती के दौरान वितरण, प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के नेतृत्व में चला अभियान; जीएस न्यूज़ के संरक्षक अजीत पांडे बाबा रहे उपस्थित नवगछिया। मां दुर्गा की आराधना घर-घर तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार में सामूहिक आरती की परंपरा मजबूत हो, इसी उद्देश्य से जीएस न्यूज़ की ओर से प्रकाशित आरती प्रार्थना संग्रह के निःशुल्क वितरण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना के दिन से शुरू हुई इस पहल के तहत नवगछिया के गोपाल गौशाला परिसर स्थित श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर एवं मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आयोजित मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह वितरित किया गया। श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर की महाशिवरात्रि कमेटी के […]

Noimg

Naugachia: महानवमी पर भव्य महाआरती के साथ मंगला आरती अनुष्ठान का समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंगा आरती की तर्ज पर मां वैष्णवी और भगवान भोलेनाथ की हुई आराधना, तीन पंडितों के सानिध्य में नवरात्र भर चला धार्मिक अनुष्ठान नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला परिसर के श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर एवं मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आयोजित मंगला आरती अनुष्ठान का समापन महानवमी के अवसर पर भव्य महाआरती के साथ हुआ। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में गंगा आरती की तर्ज पर विशेष मंगला आरती आयोजित की गई, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां वैष्णवी और भगवान भोलेनाथ की आराधना की। महानवमी के दिन आयोजित महाआरती के दौरान मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और आरती के स्वरों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। […]

Noimg

Naugachia: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल, डायल-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा, भागलपुर से कुरसेला घर लौट रहे थे मनोज कुमार नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में सोमवार, 19 अक्टूबर को पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। घायल की पहचान कुरसेला थाना क्षेत्र के तिनघरिया निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम घनश्याम मंडल बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार भागलपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर कुरसेला लौट रहे थे। इसी दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र […]

Noimg

Naugachia: महानवमी पर भव्य महाआरती के साथ मंगला आरती अनुष्ठान का समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंगा आरती की तर्ज पर मां वैष्णवी और भगवान भोलेनाथ की हुई आराधना, तीन पंडितों के सानिध्य में नवरात्र भर चला धार्मिक अनुष्ठान नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला परिसर के श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर एवं मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आयोजित मंगला आरती अनुष्ठान का समापन महानवमी के अवसर पर भव्य महाआरती के साथ हुआ। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में गंगा आरती की तर्ज पर विशेष मंगला आरती आयोजित की गई, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां वैष्णवी और भगवान भोलेनाथ की आराधना की। महानवमी के दिन आयोजित महाआरती के दौरान मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और आरती के स्वरों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। […]

Noimg

Naugachia: सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय विशाल कुमार की मौत, आठ साल पहले पिता को खो चुकी मां का बुझा इकलौता सहारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फूड प्लाजा के पास पल्सर और बुलेट की टक्कर में गई जान, छोटे भाई की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण पर गहराया संकट नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के फूड प्लाजा के पास पल्सर और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में तेतरी निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई। विशाल एक होटल में डिलीवरी बॉय का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तेतरी गांव में शोक का माहौल है। विशाल कुमार स्वर्गीय संजीव पोद्दार का पुत्र था। […]

Noimg

Bhagalpur: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कन्या पूजन के साथ संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, मां की महाआरती में शामिल हुए महासमिति के पदाधिकारी; दशमी पर होगा कलश विसर्जन भागलपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को भागलपुर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर कन्या पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह से देर शाम तक मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और समाज के कल्याण की कामना की। अलग-अलग परंपराओं के अनुसार हुई पूजा-अर्चना महानवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर […]

Noimg

Bhagalpur: सुल्तानगंज में होटल प्रबंधक को गोली मारकर हमला, रुपये छीनने का प्रयास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ड्यूटी से घर लौट रहे कंचन कुमार सिंह का बाइक सवार अपराधियों ने किया पीछा, तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे छह बदमाश भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज में अपराधियों ने एक होटल प्रबंधक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। होटल में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे कंचन कुमार सिंह का तीन बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने पीछा किया। इसके बाद उन पर गोली चला दी। गोली उनके घुटने के नीचे लगी। अपराधियों ने रुपये छीनने का भी प्रयास किया। घायल होटल प्रबंधक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह अपराधी कंचन कुमार सिंह के अनुसार, रविवार की रात […]