5
(2)

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर मंगलवार को विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के तहत 25 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के कैडेट्स ने घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने घाट परिसर से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर साफ-सफाई की। इस दौरान कैडेट्स के हाथों में “प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ” जैसे संदेशों वाली तख्तियां भी थीं, जिनके माध्यम से लोगों को गंगा को प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कैडेट्स ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा सामग्री, प्लास्टिक अथवा अन्य कचरा गंगा में न फेंकें तथा घाट की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन और स्वयंसेवकों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गंगा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट फेंकने से नदी का जल प्रदूषित होता है, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ जलीय जीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

एनसीसी कैडेट्स ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो और आस्था के इस महापर्व के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: