


नवगछिया : भवानीपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चक्रामी निवासी गणेश मालाकार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को प्रशांत कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि आपसी विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मुन्ना मालाकार एवं अन्य छह-सात लोगों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले को लेकर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की और कांड में संलिप्त आरोपित मुन्ना मालाकार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















