5
(2)

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर मंगलवार को बस स्टैंड के समीप यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, आनंद रथ नामक यात्री बस रांची से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड और मकंदपुर चौक के बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त यात्री बस को जब्त कर थाना भेज दिया, जबकि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों के सुरक्षित होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को थाना लाया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: