


किशनगंज। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती शिविर किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंड परिसरों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।

सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,000 से ₹23,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास के साथ एनसीसी ‘बी’ अथवा ‘सी’ प्रमाणपत्र आवश्यक है। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,000 से ₹29,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
कंपनी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, रियायती दर पर आवास एवं मेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 58 वर्ष तक स्थायी रोजगार का अवसर मिलने की बात कही गई है। पोस्टर में सरकारी प्रोत्साहन योजना के तहत ₹15,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं/12वीं का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, ब्लड ग्रुप प्रमाणपत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
भर्ती कार्यक्रम (किशनगंज जिला)
31 जुलाई 2026 – प्रखंड परिसर, बहादुरगंज
01 अगस्त 2026 – प्रखंड परिसर, दिघलबैंक
03 अगस्त 2026 – प्रखंड परिसर, कोचाधामन
05 अगस्त 2026 – प्रखंड परिसर, पोठिया
06 अगस्त 2026 – प्रखंड परिसर, टेढ़ागाछ
07 अगस्त 2026 – प्रखंड परिसर, ठाकुरगंज
08 अगस्त 2026 – डीआरसीसी, प्रखंड परिसर, किशनगंज
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
संपर्क सूत्र: 9123442674
















