5
(2)

नवगछिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर एक गुमशुदा 14 वर्षीय छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। छात्र 24 जुलाई से स्कूल से लापता था, जिसके बाद उसके पिता ने 25 जुलाई को नवगछिया थाना में सूचना दी थी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। छात्रावास प्रबंधक ने उसके लापता होने की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और लगातार छानबीन के दौरान 28 जुलाई को छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: