5
(2)

पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के उपचार के लिए रक्तदान किया। संगठन के कार्यकर्ता ने समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मरीज के इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता सरस्वती कुमारी की सास कलावती देवी जीएमसीएच पूर्णिया में गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने बताया कि वे यूटेरस कैंसर, गॉल ब्लैडर में स्टोन, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उपचार के लिए तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को इसकी सूचना दी। इसके बाद संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार ने आगे बढ़कर स्वेच्छा से एक यूनिट रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में सहायता मिली।

जीएमसीएच पूर्णिया ब्लड बैंक में मौजूद अधिवक्ता सरस्वती कुमारी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, रक्तदाता राजकुमार और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय संगठन द्वारा तत्परता से की गई मदद सराहनीय और प्रेरणादायक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए संगठन लगातार रक्तदान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, अनिकेत कुमार, महिला मोर्चा नगर मंत्री काजल गुप्ता और महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाता राजकुमार के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: