5
(1)

पूर्णिया : उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में बुधवार, 9 सितंबर को पूर्णिया के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मिलिया कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वनभाग और बीआईसी चर्च, चुनापुर रोड के परिसर में कुल 260 पौधे लगाए गए।

मिलिया कॉन्वेंट स्कूल परिसर में 160 पौधे तथा बीआईसी चर्च परिसर में 100 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में स्कूल की प्रधानाध्यापिका रूमा सिन्हा, बीआईसी चर्च के फादर सैमुल हेमब्रम, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, पूर्णिया के उप कमांडेंट जी. जादुमनी शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।

वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पूर्णिया के अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य बलकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: