5
(2)

@ डीएम एवं एसएसपी ने हेलिपैड स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज प्रखंड के धाँधी बेलारी स्थित के.एम. कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, हेलिपैड की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक

व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: