5
(2)

पूर्णिया : भट्टा दुर्गा बाड़ी स्थित किडज़ी जॉनी किड्स 2 में ‘गिगल्स एंड रिदम फिएस्टा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ अन्य विद्यालयों के बच्चों और अभी किसी विद्यालय में दाखिला नहीं लेने वाले नन्हे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, कैटवॉक, कविता, गीत-संगीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी लर्न के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अर्घ्य विश्वास ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास और प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावक भी बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर उत्साहित नजर आए।

पूरे आयोजन के दौरान बच्चों ने जमकर आनंद लिया। ‘गिगल्स एंड रिदम फिएस्टा’ बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बचपन की खुशियों का सुंदर उत्सव बन गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: