5
(2)

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का किया स्वागत, रजनी चौक से आरएन साव चौक तक पदयात्रा में हुईं शामिल

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने पूर्णिया में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। पदयात्रा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी भाग लिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद रजनी चौक पर आयोजित जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। संबोधन से प्रेरित होकर वह कार्यकर्ताओं के साथ रजनी चौक से आरएन साव चौक तक निकाली गई विशाल पदयात्रा में शामिल हुईं।

पदयात्रा के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नूतन गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह ऐतिहासिक रहा। इसमें एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं के अलावा हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री का ओजस्वी संबोधन सुनकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

नूतन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जो सवाल उठाए, वे उनके विचार में प्रासंगिक हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव और ईवीएम को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी का दावा है कि ईवीएम से चुनाव होने पर वोटों की चोरी होती है, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने प्रियंका गांधी से भी इस्तीफे की मांग की।

नूतन गुप्ता ने राहुल गांधी से देश की जनता को भ्रमित करना बंद करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास कायम है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों के साथ खड़ी रहेगी।

भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि पूर्णिया में आयोजित इस पदयात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की सक्रियता को प्रदर्शित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: