5
(6)

‘

@ 27 दिसंबर को होगा सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन, समवेत समूह की नाट्य प्रस्तुति ‘अब और नहीं’ से होगी शुरुआत।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। आगामी 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन ‘रंग ए मिलाप’ की तैयारियों को लेकर आज सूर्यलोक कॉलोनी स्थित समवेत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी तथा कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समवेत समूह की नाट्य प्रस्तुति ‘अब और नहीं’ से होगा। आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन समितियों का गठन किया गया। इनमें प्रदर्शनी संयोजन समिति, प्रस्तुति संयोजन समिति तथा निधि समिति शामिल हैं।

इन समितियों में श्री संतोष कुमार, सत्यम कुमार सिंह, आनंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, सुनील कुमार मंडल, नन्दलाल मंडल, वर्षा ऋतु, विक्रम कांत मिश्रा एवं सपना कुमारी को शामिल किया गया है।

‘रंग ए मिलाप’ में कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विविध गतिविधियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी। आयोजन के दौरान आदिवासी परंपराओं पर आधारित लोकनृत्य, संस्था के कार्यक्षेत्रों में मिली सफलताओं की कहानियों पर आधारित वीडियो प्रस्तुति, लेजिम, झांझ, डांडिया, विभिन्न लोकनृत्य, समूह गीत, क्राफ्ट प्रदर्शनी और परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तिका का विमोचन भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

बैठक में आयोजन की सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा विभिन्न समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। ‘रंग ए मिलाप’ के माध्यम से कला एवं संस्कृति के विविध रंगों के साथ सामाजिक सहभागिता और सामूहिक प्रयासों को एक साझा मंच प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: