5
(1)

कच्ची तालाब छठ घाट के अगले वित्तीय वर्ष में पक्कीकरण की घोषणा, कलाकारों ने छठ गीतों और भजनों से बांधा समां

पूर्णिया । छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्णिया के ततमा टोला छठ घाट पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से भक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दास, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजीव झा एवं कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्री राम सेवा संघ की ओर से भव्य गंगा आरती प्रस्तुत की गई। इसके बाद नामचीन कलाकारों ने छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा, शुद्धता, सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता और प्रकृति संरक्षण का अनुपम पर्व है। यह केवल अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की उपासना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान, आस्था और सामाजिक एकता का आधार है। छठ पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार के प्रति समर्पण, समाज में समरसता और जीवन में अनुशासन का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर केंद्र और बिहार सरकार के सहयोग से शहर से लेकर गांव तक साफ-सफाई एवं रंग-बिरंगी रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई। चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों तक छठ गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ हमारी लोकसंस्कृति की ऐसी विरासत है, जो समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़ती है।

अगले वित्तीय वर्ष में कच्ची तालाब घाट का होगा पक्कीकरण

विधायक विजय खेमका ने कच्ची तालाब छठ घाट के विकास की चर्चा करते हुए घोषणा की कि आगामी वित्तीय वर्ष में तालाब का पक्कीकरण कराया जाएगा। इससे छठ व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य छठ स्थलों का भी चरणबद्ध तरीके से पक्कीकरण एवं विकास कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

इस दौरान विधायक ने गुलाबबाग, चंदन नगर एवं विद्युत सबस्टेशन छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर भी पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: