5
(1)

आवास पर विधि-विधान से की सूर्य उपासना, छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

पूर्णिया । लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ छठ पूजा में भाग लिया। उन्होंने माथे पर छठ का दउरा रखकर घाट पहुंचने की परंपरा निभाई तथा अपने आवास पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

विधायक ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और मंगल की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: