
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड अंतर्गत धांधी बेलारी रेन शेल्टर में आम जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं विभिन्न कठिनाइयों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की।
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की बातों को गंभीरतापूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना। लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समस्या पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता के साथ काम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम को आम जनता की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनता की शिकायतों का केवल संज्ञान लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को जनसेवा के प्रति जवाबदेह रहने और आम नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
















