5
(1)

पूर्णिया । श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए आयोजित 30 दिवसीय 14वें नि:शुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन गुरुवार को बांका जिले के कटोरिया स्थित विश्वकर्मा नगर में होगा। उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ हजारों श्रद्धालु एवं सेवा शिविर से जुड़े ट्रस्टी सदस्य कटोरिया के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शिविर का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

30 जुलाई से 24 अगस्त तक संचालित होने वाले इस सेवा शिविर में बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए नि:शुल्क आवास, भोजन, चाय-नाश्ता, फलाहार, ठंडा एवं गर्म पेयजल, शरबत, नींबू-पानी, चिकित्सा सुविधा, चिकित्सक, एम्बुलेंस, स्नानागार एवं शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, पूजा-अर्चना और भजन-संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और सभी स्वयंसेवक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क पूर्णिया सेवा शिविर आज पूर्णिया जिले की सेवा भावना, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है। वहीं ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से लगातार संचालित हो रहा यह सेवा शिविर श्रावणी मेला के दौरान पूर्णिया की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है। इसके संचालन में जिले के व्यवसायियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर शिवभक्तों की सेवा के इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: