December 17, 2025
स्मार्ट सिटी की स्मार्ट ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस, हर कार्रवाई और बातचीत होगी रिकॉर्ड || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। मंगलवार से इस नई व्यवस्था को विधिवत लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस और आम नागरिकों के बीच होने वाली हर बातचीत, कार्रवाई और व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड होगा। इसका उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है, बल्कि किसी भी विवाद, शिकायत या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराना भी है। बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से रिकॉर्ड की गई फुटेज भविष्य में जांच और कानूनी […]