August 7, 2026
Bhagalpur: उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी, स्विस कॉटेज में सुकून का ठिकाना, सुल्तानगंज में पर्यटन का नया अनुभव- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। इस बार श्रावणी मेले में सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को केवल बाबा अजगैबीनाथ के दर्शन और उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान का ही अवसर नहीं मिलेगा, बल्कि आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का भी नया अनुभव मिलेगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा और ठहराव को ध्यान में रखते हुए स्विस कॉटेज और आकर्षक पर्यटन व्यवस्थाओं की शुरुआत की है।उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्नान के बाद श्रद्धालु अब प्राकृतिक वातावरण के बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस स्विस कॉटेज में विश्राम का आनंद ले सकेंगे। इन कॉटेज में आरामदायक आवास के साथ स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि धार्मिक यात्रा यादगार पर्यटन अनुभव में बदल सके।पर्यटन विभाग ने इस वर्ष […]