July 21, 2026
Bhagalpur: भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का लिया संकल्प- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026भागलपुर। भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संघ परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। नव निर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा, जिला विधिज्ञ संघ की गरिमा बनाए रखने तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने […]