5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 194.250 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

विभाग की टीम ने 17 नवंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत छापेमारी की। इसमें सबौर थाना क्षेत्र के शिवायडीह एवं खनकिता, सुलतानपुर भिट्ठी, बरारी, बिहपुर थाना क्षेत्र के लतारपुर, गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया, झंडापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर, भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर, कहलगांव थाना क्षेत्र के गंगारामपुर, ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक तथा सनोखर थाना क्षेत्र के चचमनज्जा रोड सहित कई स्थान शामिल रहे।

छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने कुल 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया और लगभग 194.250 लीटर शराब बरामद की। अभियान का उद्देश्य मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना और जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं कारोबार पर अंकुश लगाना है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अवैध शराब के खिलाफ जिले में निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: