Category Archives: बिहार

Noimg

कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: चार-चक्का वाहन की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, दूसरा गंभीर घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: असरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के लगभग 5:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। घायल राज किशोर मंडल को तत्काल असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, छह कांवड़िये तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुल्तानगंज से पवित्र जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक चार-चक्का वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। […]

Noimg

रंगरा थाना पुलिस ने 14 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जुलाई 2025 को रंगरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झल्लूदास टोला में अवैध रूप से देशी शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम ने तत्काल छापेमारी की और कुल 14 लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से झल्लूदास टोला निवासी सुकेश कुमार (पिता- रुदल मंडल) को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध रंगरा थाना कांड संख्या 178/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त एसीजेएम-1 नवगछिया के आदेश पर एनबीडब्लू […]

Noimg

कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में बोले उपमुख्यमंत्री विजय नारायण सिन्हा – किसानों के हित में तेजी से करें कार्य ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय नारायण सिन्हा ने शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित कृषि योजनाओं की प्रगति का गहराई से जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों के हित में कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में भागलपुर के सांसद अजय मंडल, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उपविकास आयुक्त प्रदीप सिंह सहित जिले के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता किसानों की आमदनी बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की […]

Noimg

श्यामानंद सिंह को वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का भागलपुर जिला अध्यक्ष बनने पर किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर श्यामानंद सिंह की नियुक्ति के बाद जिले में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में भाजपा बिहार की मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर, शहर के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी राजीव कांत मिश्रा, नागरिक विकास समिति के संयोजक राकेश रंजन केसरी और मां आनंदी संस्थान की निदेशक प्रिया सोनी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्यामानंद सिंह को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि श्यामानंद सिंह जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के नेतृत्व में भागलपुर जिले में वेब […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : रविवार की शाम विक्रमशिला सेतु पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही पुल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहगीर और अन्य वाहन चालक घबरा गए। इस दौरान पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया निवासी धीरज अपने परिजनों के साथ सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही वह विक्रमशिला सेतु पार कर रहे थे, कार से अचानक […]

Noimg

पीरपैंती में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घटना में शामिल सात महिलाओं सहित कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पुलिस की एक टीम किसी मामले में छापेमारी करने लकड़ाकोल गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात महिला और तीन पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी […]

Noimg

न्यायालय (अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन) सह नीलामपत्र पदाधिकारी, भागलपुर ने बकायेदार को भेजा जेल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर (अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन) सह नीलामपत्र पदाधिकारी, भागलपुर कुंदन कुमार ने बकायेदार को जेल भेजते हुए जेल अधीक्षक, शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, (दिवानी जेल) भागलपुर को पत्र प्रेषित करते हुए कहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर हरिदासपुर निवासी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह पिता स्व रामानंद सिंह के विरूद्ध इस न्यायालय द्वारा 02 नीलामपत्र वादों में बॉडी वारंट निर्गत किया गया था। नीलामपत्र वाद संख्या 18/2019-20, 17/2019-20, योग नीलामपत्र वाद की राशि 9,76,424/-रुपये को लेकर 17 एवं 19 जुलाई को बॉडी वारंट निर्गत किया गया था। रविवार को नाथनगर थानाध्यक्ष द्वारा देनदार चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, किंतु देनदार चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने न तो उक्त रकम चुकाई और न ही मेरा […]

Noimg

शराब के नशे में धुत दो अभियूक्त अलग अलग जगह से हुआ गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने शूक्रवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम तेलघी में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में ख़रीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त बंधु सिंह पिता चानो सिंह है। इधर शूक्रवार की रात्री झंडापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के औलियाबाद में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त संजीव कुमार पिता अरूण सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार अभियूक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। DESK2025

Noimg

बिहपुर विधायक ने बूथ अध्यक्षों के बीच किया रेडियो वितरित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने विस क्षेत्र के तीनों प्रखंड बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंडों में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के बीच रेडियो वितरित किया। इस रेडियो का प्रयोग बूथ अध्यक्ष हर माह के अतिम रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने बूथों पर 12 सदस्यी बूथ कमेटी व ग्रामीणों के साथ सुनेगें।विधायक श्री शैलेंद्र ने बताया कि आज होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को बूथों पर आमजनों के साथ सुनकर बिहपुर विस को नंबर 1 पर बनाए रखेगें। विधायक ने कहा कि गत 29 जून को संपन्न हुए पीएम के मन […]