Category Archives: बिहार

Noimg

बाबा गणिनाथ धाम खरीक में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 21वां वार्षिक पूजनोत्सव संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ धाम मंदिर में शनिवार को एक दिवसीय 21वां वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन और फीता काटकर भागलपुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनंत प्रसाद उर्फ़ टुनटुन साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा गुप्ता, इंजीनियर नंदकिशोर साह, खरीक बाजार की मुखिया इंदु देवी, प्रखंड प्रमुख दल्लू प्रसाद यादव, पत्रकार मनीष अकेला, सूचना मंत्री परशुराम साह, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद तथा संचालनकर्ता निरंजन साह सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह ने कहा कि बाबा गणिनाथ धाम की महिमा अपार है, जिसके कारण यहां प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। उन्होंने भव्य मंदिर निर्माण की […]

Noimg

नवगछिया पैंथर्स और नवगछिया रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला आज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नवगछिया प्रीमियर लीग के आठवें दिन खेले गए मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। दिन का पहला मैच नवगछिया थंडर और नवगछिया वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर वॉरियर्स के कप्तान देवकांत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और मात्र 52 रनों पर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नवगछिया थंडर ने मात्र 6 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया और एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला नवगछिया स्ट्राइकर और नवगछिया रॉयल्स के बीच खेला गया, जो लीग का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। टॉस जीतकर नवगछिया रॉयल्स ने गेंदबाजी का फैसला लिया। स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल […]

Noimg

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चल रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड परिसर में महिला बल विकास निगम, भागलपुर द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, किशोरियों और बच्चों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जेंडर आधारित हिंसा, लैंगिक भेदभाव, तथा महिला-संबंधित विभिन्न प्रकार की हिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समाज में व्याप्त लैंगिक असमानताओं को दूर कर ही महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने बाल विवाह रोकने और इसके […]

Noimg

मिशन निपुण बिहार के लक्ष्य को साधने हेतु पीयर लर्निंग मेंटर्स का उन्मुखीकरण, नारायणपुर में कार्यशाला संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर :संसाधन केंद्र नारायणपुर में मिशन निपुण बिहार के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति देने के उद्देश्य से पीयर लर्निंग कार्यक्रम के मेंटर शिक्षकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल 48 विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा में छोटे-छोटे पीयर लर्निंग समूह बनाकर बच्चों के बीच सहयोगात्मक सीख (Collaborative Learning) को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षकों ने समझाया कि साथियों के साथ मिलकर सीखने से बच्चे न केवल तेजी से समझ विकसित करते हैं, बल्कि भाषा एवं गणित की बुनियादी क्षमताएँ भी मजबूत होती हैं, जो एफएलएन (FLN) लक्ष्य प्राप्ति का आधार है। उन्मुखीकरण के दौरान शिक्षकों को— प्रशिक्षकों ने पीयर लर्निंग मॉडल के सफल […]

Noimg

भागलपुर में हाई कोर्ट खंडपीठ की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने समाहरणालय गेट नंबर 3 पर दिया धरना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में हाई कोर्ट की खंडपीठ स्थापना की लंबे समय से चल रही मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। इसी मांग को लेकर शुक्रवार को भागलपुर के अधिवक्ताओं ने समाहरणालय परिसर के गेट नंबर 3 पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और खंडपीठ स्थापना के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। धरना के दौरान जिला विधि संघ के महासचिव अंजनी कुमार ने बताया कि भागलपुर में हाई कोर्ट खंडपीठ की मांग कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर भागलपुर में हाई कोर्ट खंडपीठ की स्थापना होती है तो कोसी–सीमांचल और […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटते ही तेज हुआ कटाव, मानिकसरकार मोहल्ले में कई मकान खतरे में—प्रशासन नदारद, लोग खुद छोड़ रहे घर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर घटते ही मानिकसरकार मोहल्ले में कटाव ने विकराल रूप ले लिया है। नदी के बिल्कुल किनारे बसे इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में मिट्टी तेजी से धंस रही है, जिसके कारण कई मकान, दुकानें और बहुमंजिली इमारतें नदी में समाने के कगार पर पहुंच गई हैं। कटाव इतनी तेज गति से बढ़ रहा है कि लोगों में दहशत फैल गई है और वे किसी बड़ी दुर्घटना के भय से अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अपने घरों का सामान खुद ही सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं, क्योंकि अभी तक कोई अधिकारी, राहत टीम या तकनीकी जांच दल स्थल पर नहीं पहुंचा है। लोगों […]

Noimg

भागलपुर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर—सिमानपुर से निकले थे तीनों दोस्त, मेहरमा में हुआ भीषण हादसा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित सिमानपुर गांव के तीन दोस्तों की बाजार जाने की सामान्य यात्रा शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। मेहरमा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सिमानपुर निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार, पिता रामजी मंडल, और पिंटू कुमार मंडल के रूप में हुई है। तीसरे घायल युवक का नाम संदीप कुमार है, जिसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार तीनों युवक दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच मोटरसाइकिल से बाजार जाने निकले थे। लगभग शाम 5 बजे मेहरमा क्षेत्र में यह हादसा हुआ। शुरुआत में परिवार को […]

भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में औचक छापेमारी, स्थिति सामान्य पाई गई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड में शनिवार को प्रशासन की ओर से औचक छापेमारी की गई। यह कार्रवाई अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय–02 मोहम्मद अयूब खान के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक साइबर सिक्योरिटी तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों और बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। पूरे निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई और किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या गतिविधि नहीं मिली। प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा व्यवस्था और कारा अनुशासन को संतोषजनक पाया। DESK2025

Noimg

भागलपुर में फॉरेस्ट विभाग के एएसआई पर बदमाशों का हमला, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में शनिवार देर शाम बदमाशों ने फॉरेस्ट विभाग के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और उनके भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ दोनों भाइयों की पिटाई कर उनका सिर फोड़ दिया, बल्कि एएसआई से मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट भी छीनकर फरार हो गए। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगछी गांव की बताई जा रही है। घायल एएसआई की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर नवटोलिया गांव निवासी विकास यादव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कैमूर जिले में फॉरेस्ट विभाग में पदस्थापित हैं। वहीं उनके भाई का नाम नीतीश कुमार है। विकास यादव ने बताया कि वे अपनी बहन के घर दोगछी नवटोलिया आए हुए थे। शुक्रवार […]

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड के नाथनगर रामपुर के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक वृद्ध राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव निवासी 53 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर अपनी पत्नी लोखो देवी के साथ नाथनगर बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते समय उन्होंने अपनी पत्नी को भतोड़िया गांव जाने वाले ऑटो में बैठा दिया। […]