Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : भागलपुर में 135 हज यात्रियों का हुआ स्वागत, दुआइया मजलिस का आयोजन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को 135 हज यात्रियों के सम्मान में “दुआइया मजलिस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस अवसर पर हज यात्रियों को यात्रा से पूर्व आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुभवी एवं ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों ने हज यात्रा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और यात्रियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों को यात्रा किट भी प्रदान की गई, जिसमें तौलिया, इत्र की शीशी, चश्मा सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। […]

Noimg

BHAGALPUR: भागलपुर में डीडीसी ने विभिन्न कृषि कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । भा. प्र. से. भागलपुर उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने संयुक्त कृषि भवन परिसर में स्थित विभिन्न कृषि कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और सेवाओं का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि कार्यालय, सहायक निदेशक (शस्य), आत्मा, उद्यान, मिट्टी जाँच प्रयोगशाला तथा बीज विश्लेषण प्रयोगशाला का अवलोकन किया गया। इस दौरान कार्यालयों में कार्यस्थिति और गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला कृषि कार्यालय निरीक्षण के समय जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शस्य), प्रक्षेत्र, परियोजना निदेशक, आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और अन्य कर्मी उपस्थित थे। उद्यान कार्यालय के कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि अनुपस्थित कर्मियों से कारण-पृच्छा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में डीडीसी ने नवनिर्मित शिक्षा भवन का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । भागलपुर में भा. प्र. से. उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने नवनिर्मित शिक्षा भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यप्रणाली, शाखाओं की व्यवस्था और समग्र प्रशासनिक कार्यों का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान स्थापना, मा. शि. एवं साक्षरता, योजना एवं लेखा, मध्याह्न भोजन योजना, प्रा. शि., सर्व शिक्षा अभियान और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की सामान्य शाखाओं का अवलोकन किया गया। इसके अलावा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। डीडीसी ने शाखाओं में कार्य निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मॉडल विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय और डिग्री कॉलेज/खेलकूद से संबंधित सामग्रियों के क्रय का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इसके अलावा ई-शिक्षाकोष के माध्यम से […]

Noimg

BHAGALPUR : ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप, राजद नेता ने उठाया मामला || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज के दौरान अवैध रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत अंतर्गत कुरपट गांव निवासी माला देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन कराने के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद नाथनगर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन अस्पताल पहुंचे और मरीज व उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। जेड हसन ने बताया कि उन्होंने हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष से […]

Noimg

BHAGALPUR : बरारी में युवक की संदिग्ध मौत, आर्थिक तनाव बताया जा रहा कारण || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान बुल्लू यादव के 28 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, बिट्टू कुमार रात में भोजन करने के बाद छत पर सोने की बात कहकर गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की। घर के अंदर उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, फायरिंग करते दिखा युवक || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा हथियार लहराने और फायरिंग करने का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है तथा लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम हाथ में हथियार लेकर घूमता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह किसी को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है और फायरिंग करते हुए भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरारी थाना क्षेत्र का है, हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की […]

Noimg

BHAGALPUR: नाथनगर के फतेहपुर गांव में दर्दनाक हादसा, थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत || जीएस NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में गेहूं की तैयारी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव निवासी सुबो देवी अपने घर के पास गेहूं की मड़ाई के कार्य में लगी हुई थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी थ्रेसर मशीन में फंस गई। देखते ही देखते मशीन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तुरंत थ्रेसर मशीन बंद की और महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुकी थीं। परिजनों द्वारा […]

Noimg

BHAGALPUR: राजा परीक्षित के जन्म की दिव्य कथा: आस्था और ज्ञान का अद्भुत संगम || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। भागलपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित के जन्म की दिव्य कथा सुनाई गई, जिसने उपस्थित भक्तों को आस्था और आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया। कथा वाचन के दौरान बताया गया कि राजा परीक्षित का जन्म भारतीय धार्मिक इतिहास की अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक घटनाओं में से एक माना जाता है। कथावाचक ने बताया कि महाभारत युद्ध के बाद पांडव वंश संकट में पड़ गया था। इसी दौरान अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को नष्ट करने के उद्देश्य से अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने अपने दिव्य सुदर्शन चक्र से गर्भ की रक्षा करते हुए शिशु को जीवनदान दिया। यही बालक आगे चलकर […]

BHAGALPUR : बैजानी गांव के मंदिरों में चोरी, दानपेटी और पीतल के बर्तन ले उड़े चोर || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर और मां काली मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले कासा और पीतल के बर्तनों के साथ दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी कर ली। मां काली मंदिर के भंडार कक्ष का गेट भी तोड़ दिया गया और वहां लगी मोटर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत बाईपास थाने को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय और एएसआई उमेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल […]

Noimg

BHAGALPUR: नाथनगर में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 30 हजार के आभूषण ले उड़े चोर ||GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 25 से 30 हजार रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जुट गई। दुकानदार जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि रोज की तरह वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह चोरी की सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान से […]