Category Archives: bihar bhagalpur

Noimg

MADHEPURA : 1.69 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1130

मधेपुरा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड संख्या-6 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार, पिता बालकिशोर यादव, निवासी ग्वालपाड़ा वार्ड-6 के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार 24 मई को सहायक अवर निरीक्षक तमजीद अहमद खां पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान ग्वालपाड़ा बाजार पहुंचने पर सूचना मिली कि वार्ड छह स्थित बांस बिट्टी में एक युवक अवैध रूप से स्मैक बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक वहां से भागने लगा, […]

Noimg

PURNIA : तेज आंधी में उड़ गया कुरकुरे फैक्ट्री का गोदाम || GS NEWS

DESK 1130

पूर्णिया में तूफान से 30 लाख तक के नुकसान का अनुमान पूर्णिया। शनिवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और कई जगहों पर फैक्ट्रियों एवं गोदामों के टिन शेड उड़ गए। सबसे अधिक नुकसान जीरो माइल से कसबा रोड स्थित माला ठाकुर वेयर हाउस एवं क्रांति फूड फैक्ट्री को हुआ, जहां आंधी के कारण पूरा गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में कुरकुरे निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज तूफान के साथ आए झोंकों ने फैक्ट्री के विशाल टिन शेड को उखाड़ दिया। भारी लोहे और टिन से बना शेड कई किलोमीटर दूर सबदलपुर गांव तक […]

Noimg

PURNIA : संस्कार भारती की कार्यशाला में संगीत और नृत्य के माध्यम से बच्चों में जागृत हुआ राष्ट्रप्रेम || GS NEWS

DESK 1130

जिला पर्यवेक्षण गृह में छह दिवसीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन पूर्णिया। संस्कार भारती, पूर्णिया द्वारा जिला पर्यवेक्षण गृह में आयोजित छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन भावपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। 18 मई से 23 मई तक आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से संगीत एवं नृत्य के जरिए बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज की मुख्यधारा से भटके बच्चों को कला और संस्कृति के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना तथा उनमें राष्ट्रीय चेतना और आत्मविश्वास विकसित करना था। समापन समारोह में बच्चों ने कार्यशाला के दौरान सीखी गई प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार […]

Noimg

PURNIA : बिहार का पहला “Spend A Day With HYRYDER” इवेंट आयोजित || GS NEWS

DESK 1130

पूर्णिया में 46 HYRYDER मालिकों ने लिया हिस्सा, Hybrid तकनीक और माइलेज जागरूकता पर दिया गया जोर पूर्णिया। प्रकाश टोयोटा द्वारा रविवार 24 मई 2026 को बिहार का पहला विशेष टोयोटा HYRYDER कम्युनिटी इवेंट “Spend A Day With HYRYDER” आयोजित किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में लगभग 46 HYRYDER वाहन मालिकों ने भाग लिया। यह आयोजन बिहार का पहला HYRYDER कम्युनिटी एवं माइलेज अवेयरनेस इवेंट बन गया, जिसने प्रतिभागियों के बीच खास उत्साह पैदा किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया से हुई। इवेंट में लाइव सिंगर और गिटारिस्ट द्वारा मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी। यह कार्यक्रम किसी सामान्य वाहन लॉन्च या प्रमोशनल शो से अलग था। इसका मुख्य उद्देश्य HYRYDER मालिकों के बीच मजबूत कम्युनिटी […]

Noimg

PURNIA : विद्या विहार के प्राचार्य निखिल रंजन को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान || GS NEWS

DESK 1130

एसओएफ सम्मान से बढ़ा पूर्णिया और बिहार का गौरव पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा, पूर्णिया के लिए गौरव और हर्ष का क्षण उस समय आया जब विद्यालय के प्राचार्य श्री निखिल रंजन को विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा प्रतिष्ठित “एसओएफ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025-26” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित 28वें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह 2026 में प्रदान किया गया। करीब 30 वर्षों से शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचारपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के कारण यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए […]

Noimg

PURNIA : मंत्री लेसी सिंह का विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने किया सम्मान || GS NEWS

DESK 1130

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भगवा वस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किया पूर्णिया। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह के आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में पूर्णिया स्थित उनके आवास पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री लेसी सिंह को भगवा वस्त्र एवं राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन की ओर से धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। […]

Noimg

NAUGACHIA : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी, नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया। भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू होने से नवगछिया, बिहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री, व्यवसायी एवं किसान काफी उत्साहित हैं। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका भागलपुर और मुंगेर की ओर रोजाना आना-जाना लगा रहता है। रेल मंत्रालय द्वारा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को पहले दिन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। भागलपुर से कटिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं कटिहार से भागलपुर आने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03408 लगभग एक घंटा विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी, नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया। भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू होने से नवगछिया, बिहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री, व्यवसायी एवं किसान काफी उत्साहित हैं। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका भागलपुर और मुंगेर की ओर रोजाना आना-जाना लगा रहता है। रेल मंत्रालय द्वारा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को पहले दिन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। भागलपुर से कटिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं कटिहार से भागलपुर आने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03408 लगभग एक घंटा विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया के नए एसपी वैभव शर्मा ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता-GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के मौके पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन सहित विभिन्न थाना अध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुके देकर नए एसपी का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी वैभव शर्मा ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सामान्य शाखा, क्राइम शाखा, प्रपत्र शाखा, हिंदी शाखा, अभियोजन शाखा एवं लेखा शाखा सहित अन्य विभागों […]

Noimg

NAUGACHIA : तपती धूप और नाव के इंतजार में महादेवपुर घाट पर बढ़ी लोगों की परेशानी || GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर लोगों को सड़क मार्ग की परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर महादेवपुर गंगा घाट पर नाव से सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी, तेज धूप और लंबा इंतजार भारी पड़ रहा है। शनिवार को घाट पर लोगों की परेशानी साफ नजर आई। भीषण गर्मी और चल रही तेज लू के बीच गंगा पार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही महादेवपुर घाट पर जुटे रहे। यात्रियों को नाव के इंतजार में घंटों घाट पर खड़ा रहना पड़ा। तपती बालू, गर्म हवाओं और उमस भरे माहौल ने लोगों की मुश्किलें और […]