Category Archives: bihar bhagalpur

NAUGACHIA : बकरीद को लेकर गोपालपुर थाना में शांति समिति की बैठक || GS NEWS

DESK 1130

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील नवगछिया । बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने की। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं से सतर्क […]

Noimg

NAUGACHIA : तीनटंगा करारी-कहलगांव के बीच मालवाहक जहाज सेवा शुरू || GS NEWS

DESK 1130

जलमार्ग से व्यापार को मिलेगी रफ्तार, घाट किनारे बढ़ी रोजगार की उम्मीद नवगछिया । गंगा नदी के रास्ते तीनटंगा करारी घाट से कहलगांव गंगा घाट के बीच सोमवार से मालवाहक जहाज सेवा शुरू हो गई। दोपहर में दोनों घाटों पर फीता काटकर सेवा का उद्घाटन किया गया। इस नई जल परिवहन सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और घाट के आसपास रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीनटंगा करारी घाट पर आयोजित उद्घाटन समारोह में गोपालपुर अंचल अधिकारी रोशन कुमार, दरोगा रसनदेव पासवान, अंचल नाजिर ललन कुमार, शार्क शिपिंग कंपनी के संचालक जिया खान, निदेशक अरशद रजा, तनवीर हसन, पूर्व मुखिया अखिलेश यादव, मनोज यादव, निर्मल […]

Noimg

NAUGACHIA  : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद महादेवपुर घाट पर बढ़ी परेशानी || GS NEWS

DESK 1130

नाविकों की मनमानी और भारी भीड़ से यात्रियों को हो रही दिक्कत नवगछिया । विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन के लिए जलमार्ग लोगों का मुख्य सहारा बन गया है। ऐसे में महादेवपुर घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को सुबह से देर शाम तक घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों को नाव सेवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तेज धूप, उमस भरी गर्मी और उड़ते बालू के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। खासकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाव पर चढ़ने और उतरने के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। इसी दौरान एक बड़ा हादसा […]

BHAGALPUR : लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1130

फेडरल बैंक कर्मी से हथियार के बल पर हुई थी लूट भागलपुर । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में फेडरल बैंक कर्मी से हुई लूटकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार, पिता डमरू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2025 को इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवादास टोला जाने वाली सड़क पर भमरा के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर फेडरल बैंक कर्मी से नगद राशि, मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य दस्तावेज लूट लिए थे। बैंककर्मी इस्माईलपुर से कैश कलेक्शन कर नवगछिया शाखा लौट रहे थे। घटना के बाद […]

Noimg

BHAGALPUR : इंटर्नशिप शुल्क को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन || GS NEWS

DESK 1130

प्रभारी कुलपति का पुतला फूंक जताया विरोध भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इंटर्नशिप के नाम पर 500 रुपये की कथित अवैध वसूली और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे थे, जहां प्रोफेसर डॉ. नीलेश पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। इस घटना के बाद छात्र संगठन में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. विमलेंदु नारायण झा का पुतला दहन किया और प्रशासन […]

BHAGALPUR : भागलपुर में सूखे और जर्जर पेड़ों की कटाई-छंटाई अभियान शुरू || GS NEWS

DESK 1130

वन विभाग ने दुर्घटना की आशंका वाले पेड़ों को किया चिह्नित भागलपुर । वन प्रमंडल भागलपुर द्वारा शहर में सूखे, झुके और रोगग्रस्त पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में भागलपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऐसे पेड़ों और टहनियों को चिह्नित कर कटाई एवं छंटाई का कार्य कराया गया, जो आम लोगों के लिए खतरा बन सकते थे। अभियान के तहत तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक के बीच सूखे, झुके और क्षतिग्रस्त पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई की गई। वन विभाग ने बताया कि शहर के अन्य कई स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जहां जल्द ही इसी प्रकार का […]

Noimg

BHAGALPUR : दियारा में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम || GS NEWS

DESK 1130

भागलपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपराधियों को दबोचा भागलपुर । भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और खोखे भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 23 मई की रात तिनघरिया प्राथमिक विद्यालय के पास अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसपी के निर्देश पर एसटीएफ और 15 से अधिक थानों की पुलिस की संयुक्त टीम […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का डीएम ने किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 1130

5 जून से पहले निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा बनाए जा रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तीनों स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि बेली ब्रिज से केवल छोटी गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही एक समय में सिर्फ एक दिशा से ही वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए […]

Noimg

BHAGALPUR : बकरीद को लेकर जिला शांति समिति की बैठक || GS NEWS

DESK 1130

भागलपुर । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जिला शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने नमाज स्थलों पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना का छिड़काव, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग उठाई। इसके अलावा महर्षि मेंही आश्रम के समीप जर्जर बिजली तारों की मरम्मत तथा कुर्बानी स्थल पर अपशिष्ट पदार्थों के उचित निष्पादन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला पदभार || GS NEWS

DESK 1130

भागलपुर । नगर परिषद सुल्तानगंज के नए कार्यपालक पदाधिकारी अभीषेक आनंद ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कही। नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी अभीषेक आनंद ने कहा कि सुल्तानगंज नगर परिषद के सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आगामी श्रावणी मेला को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी, ताकि देशभर से आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर परिषद की टीम सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इस अवसर पर नगर परिषद सुल्तानगंज के […]