Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : बरारी घाट पर जीविका दीदियों की अनूठी पहल, 50 रुपये में भरपेट भोजन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।बरारी घाट पर इन दिनों जीविका दीदियों की ओर से संचालित रसोई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को बेहद किफायती दरों पर शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल की स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं। बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना जीविका के तहत संचालित इस रसोई का संचालन ‘गंगा जीविका स्वयं सहायता समूह’ की सदस्य लक्ष्मी देवी एवं उनकी सहयोगी महिलाएं कर रही हैं। समूह की महिलाओं का उद्देश्य लोगों को सस्ता एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जीविका रसोई की सबसे बड़ी खासियत यहां का सस्ता एवं पारदर्शी मेनू है। मात्र 50 रुपये में लोगों को भरपेट […]

BHAGALPUR : भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निष्पादन की पहल || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। भागलपुर व्यवहार न्यायालय में शनिवार को इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 22 बेंच, नवगछिया में 7 तथा कहलगांव में 2 बेंच का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन राज कुमार राजपूत, दीपंकर पांडे, डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल परिसर में विशेष बेंच की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु संकट पर सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री से विशेष ट्रेन चलाने की मांग की || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। सांसद राजेश वर्मा ने विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न यातायात संकट को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सहरसा एवं कटिहार से भागलपुर तक विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद राजेश वर्मा ने अपने पत्र में कहा कि विक्रमशिला सेतु कोसी-सीमांचल क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है। 03 मई 2026 की रात पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समा जाने के बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र सहित सहरसा, कटिहार, नवगछिया, पूर्णिया एवं आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं, मरीज, व्यापारी तथा नौकरीपेशा लोग शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के लिए […]

BHAGALPUR : बरारी पुल घाट पर जीवन जागृति सोसायटी ने लगाया जागरूकता एवं राहत शिविर || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जीवन जागृति सोसायटी द्वारा विक्रमशिला पुल संकट के बीच बरारी गंगा घाट पर जागरूकता एवं राहत शिविर का आयोजन किया गया। संस्था ने नावों पर बढ़ती भीड़ एवं ओवरलोडिंग की आशंका को देखते हुए यात्रियों के बीच सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। ज्ञात हो कि विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के बाद गंगा पार आवाजाही पूरी तरह नावों पर निर्भर हो गई है। ऐसे में संभावित हादसों को रोकने के उद्देश्य से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने बरारी घाट पर पंपलेट वितरित किए, सुरक्षा संदेश वाले बैनर लगाए तथा राहत शिविर संचालित किया। शिविर में यात्रियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने लोगों से […]

Noimg

BHAGALPUR : किसानों को बड़ी राहत: विक्रमशिला सेतु बाधित होने पर सुबह चलेगी मुफ्त बड़ी नाव सेवा || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर एवं नवगछिया के बीच आवागमन प्रभावित होने से आम लोगों सहित किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से नवगछिया क्षेत्र से सब्जी एवं दूध लेकर भागलपुर आने वाले किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किसानों की सुविधा के लिए सुबह के समय विशेष बड़ी नाव सेवा संचालित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसानों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह दो बड़ी नावें चलाई जाएंगी, जिससे किसान आसानी से अपनी उपज लेकर भागलपुर बाजार पहुंच सकेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी, […]

Noimg

BHAGALPUR : 9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत || GS NEWS

DESK 1110

वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट जिला स्कूल भागलपुर में किया जाएगा भागलपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में 09 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय, भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लेकिन वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट जिला स्कूल भागलपुर में पूर्वाह्न 10 बजे से किया जाएगा। 31 दिसंबर 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालान के मामले में 50% पेनल्टी की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही (लेट फी) विलंबित शुल्क और अतिरिक्त अर्थ दंड (पेनल्टी)से भी छूट दी जाएगी। सुनवाई के दिन मामले का त्वरित और आसान ढंग से निष्पादन किया जाएगा। केवल […]

Noimg

BHAGALPUR : ‘सबका सम्मान – जीवन आसान’ के तहत 70 लोगों की हुई सुनवाई || GS NEWS

DESK 1110

पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर अधिकारियों ने सुनी शिकायतें भागलपुर  : बिहार सरकार की योजना “7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत आयोजित “सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भागलपुर में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने करीब 70 लोगों के आवेदनों पर सुनवाई की। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। कार्यक्रम के तहत जिला स्तर, प्रखंड स्तर, अंचल कार्यालय, थाना एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में आम लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में […]

Noimg

BHAGALPUR : जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रोशन कुमार दास की पत्नी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने स्थिति गंभीर होते देख उन्हें तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति रोशन कुमार दास ने बताया कि पत्नी ने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। वर्ष 2019 में दोनों की शादी हुई थी तथा उनके […]

Noimg

BHAGALPUR : थैलेसीमिया को लेकर विशेष सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) के पीडियाट्रिक (बाल रोग) विभाग में थैलेसीमिया रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मरीजों, अभिभावकों तथा चिकित्सा कर्मियों को थैलेसीमिया की रोकथाम, पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल, पटना से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार (हेमटो-ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. सी.एच. निशांत कुमार, डॉ. अक्षय कुमार एवं डॉ. नंदनी कुमारी ने भाग लिया। वहीं पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. अंकुर प्रियदर्शी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार सहित वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान वर्ष 2026 की थीम “Hidden No More: Finding the Undiagnosed, Supporting the Unseen” पर विशेष चर्चा की […]

Noimg

BHAGALPUR : समीक्षा भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विभिन्न थानों के प्रभारी सहित पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कंप्यूटर संचालन, ई-साक्ष्य ऐप एवं विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर दक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही बाइक एवं अन्य चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा थानों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष […]