Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने प्रदेश अध्यक्ष से की  भेंट || GS NEWS

DESK 1110

भाजपा नेताओं ने दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना भागलपुर  : बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का दायित्व मिलने के बाद बिहपुर भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र ने शुक्रवार को पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। जानकारी के अनुसार, मंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद इं. शैलेंद्र लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन से भी उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया था। शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन एवं सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों […]

Noimg

BHAGALPUR : रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर राजभाषा बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल, पूर्व रेलवे में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक, राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह तथा विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंदार सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय योगदान पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में टैगोर विचार मंच, साहेबगंज के […]

BHAGALPUR : जाह्नवी चौक (महादेवपुर) घाट पर यात्रियों के लिए प्रशासन की व्यापक व्यवस्था || GS NEWS

DESK 1110

जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जाह्नवी चौक (महादेवपुर) गंगा घाट पर यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि घाट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समतलीकरण कर नाव तक सुगम पहुंच मार्ग तैयार कराया गया है। यात्रियों के ठहराव के लिए अस्थायी शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां चिकित्सा सुविधा, शौचालय, बिजली, जिला नियंत्रण कक्ष तथा निःशुल्क नाव सेवा की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को […]

BHAGALPUR : भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच संचालित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एसपी सिंगला कंपनी के प्रतिनिधियों को दोनों ओर के घाटों तक पहुंच मार्ग को समतल, सुरक्षित एवं आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक बड़ी संख्या में आमजन, व्यवसायी, किसान एवं कर्मचारी आवागमन कर रहे हैं, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना प्राथमिकता है। बैठक में […]

BHAGALPUR : बरारी एवं महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद, यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर–नवगछिया वैकल्पिक जलमार्ग पर यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट एवं महादेवपुर घाट पर व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से दोनों घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर घाट परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है तथा बड़ी संख्या में आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। नावों पर भी आपदा मित्रों को लगाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की निगरानी में बड़े स्टीमर से यात्रियों को सुरक्षित तरीके से चढ़ाने और […]

BHAGALPUR : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना, हीट वेव एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना-2027, हीट वेव से बचाव, पेयजल व्यवस्था तथा एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन प्रगणक ब्लॉकों में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां हर हाल में अगले दिन तक कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र शून्य करने तथा समस्याओं का समाधान पहले प्रखंड स्तर पर करने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर जिला स्तर एवं जनगणना निदेशालय से समन्वय स्थापित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि जिले […]

BHAGALPUR : 9 मई को व्यवहार न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान मामलों का होगा निपटारा || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के तत्वावधान में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय भागलपुर सहित नवगछिया एवं कहलगांव न्यायालय परिसरों में आयोजित होगी। वहीं वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट कार्यक्रम सुबह 10 बजे से जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में 31 दिसंबर 2025 तक लंबित ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे के लिए विशेष सुविधा दी गई है। वाहन मालिकों को पेनल्टी राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा विलंब शुल्क (लेट फी) एवं अतिरिक्त अर्थदंड से भी राहत प्रदान की जाएगी। आयोजकों के अनुसार लोक […]

BHAGALPUR : 75 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर भागलपुर में विशेष अभियान शुरू || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भारत सरकार के ज्ञान भारत मिशन के तहत भागलपुर में प्राचीन पांडुलिपियों एवं हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस संबंध में समीक्षा भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में 75 वर्ष से अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेज, पांडुलिपियां, साहित्यिक लेख, कहानियां तथा ऐतिहासिक अभिलेखों का संकलन और संरक्षण किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत को सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी रह सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में आम लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। […]

Noimg

BHAGALPUR : बिजली तार चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के ईशाकचक थाना अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी में बिजली का तार चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पिछले कई दिनों से एसी एवं बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे क्षेत्रवासी परेशान थे। गुरुवार को एक युवक कॉलोनी में बिजली का तार काटने का प्रयास कर रहा था, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। स्थानीय निवासी प्रियंका देवी ने बताया […]

BHAGALPUR : मैट्रिक पास युवक का शव कमरे से बरामद || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गुमटी नंबर-2 स्थित मिश्रा टोला में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अमर कुमार राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गोलू कुमार ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी और वह उसमें सफल भी हुआ था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत […]