Category Archives: bihar bhagalpur

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर स्थित भागलपुर नगर निगम परिसर में स्थायी एवं सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग स्थायी सफाई कर्मियों एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा लंबित भुगतान जल्द करने की है। आंदोलनरत कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। भूख हड़ताल के दौरान दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें सलाइन चढ़ाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बकाया वेतन और […]

BHAGALPUR : 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुंदरवती महिला महाविद्यालय में धरना ||GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर स्थित सुंदरवती महिला महाविद्यालय में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों का प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि कर्मचारियों की यह लड़ाई सम्मान और अधिकारों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करना, वेतन कटौती वापस लेना, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति, तथा एसीपी-एमएसीपी का लाभ मार्च 2026 के वेतन के साथ देने की मांग शामिल है। इसके […]

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर भ्रामक, बरारी घाट से संचालित नाव सेवा पूरी तरह सुरक्षित : प्रशासन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु के वैकल्पिक जल मार्ग के तहत बरारी घाट से संचालित नाव सेवा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर को जिला प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “छपरा जिला” नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सूचना वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि नाव पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जबकि जांच में यह आरोप निराधार पाए गए हैं। बताया गया कि 5 मई को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं लगभग 5 से 6 […]

Noimg

BHAGALPUR : तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह का बुधवार को अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में विधिवत समापन किया गया। समारोह के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों में चयनित युवा प्रतिभागियों को भागलपुर की कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शैक्षणिक धरोहर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 25 युवाओं को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के मार्गदर्शन में जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्रतिभागियों ने कहलगांव स्थित बटेश्वर स्थान की गुफाओं एवं पहाड़ियों तथा विक्रमशिला महाविहार के ऐतिहासिक भग्नावशेषों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान अंग क्षेत्र की लोकगाथाओं, इतिहास और पुरातात्विक महत्व पर परिचर्चा […]

Noimg

BHAGALPUR : बरारी एवं महादेवपुर घाट पर यात्रियों की बढ़ाई गई सुविधाएं || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर–नवगछिया वैकल्पिक जल मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने बरारी एवं महादेवपुर घाट पर सुविधाओं का विस्तार किया है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां कोई भी यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने घाट तक पहुंचने वाले मार्गों का समतलीकरण भी कराया है, जिससे बाइक एवं छोटे वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी […]

Noimg

BHAGALPUR : नाव परिचालन की समय-सीमा तय, सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही चलेगी सेवा || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर।भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब 03 मई 2026 की देर रात क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण भागलपुर जिले का सड़क संपर्क नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित कई जिलों से अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। आम जनजीवन को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नाव परिचालन की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नावों का परिचालन प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक ही किया जाएगा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद सभी नावों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के अनुपालन की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं सहायक आपदा […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में 28 दिन की मासूम बच्ची को छोड़ मां हुई फरार || GS NEWS

DESK 1110

रोती-बिलखती बच्ची को परिवार संभालने में जुटा, थाना से लगाई मदद की गुहार भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर कोभीवाड़ी मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी 28 दिन की दूध-मूही बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है, जबकि मासूम बच्ची मां के बिना लगातार रोती-बिलखती रही। मामला सिकंदरपुर कोभीवाड़ी निवासी डॉ. अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार महिला घर छोड़कर चली गई और नवजात बच्ची को परिवार के भरोसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची को इस समय मां की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन महिला ने उसकी भी परवाह […]

Noimg

BHAGALPUR : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपैंती के रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिला करते थे। बुधवार को भी युवती घर से शौच जाने की बात कहकर खेत की ओर गई थी, जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवती की बहन की नजर […]

Noimg

BHAGALPUR : पत्नी व तीन बच्चों के अपहरण की आशंका, पति ने थाना में दिया आवेदन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के लापता होने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मो. अन्नू अंसारी ने नाथनगर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि उसकी पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ 21 अप्रैल 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने अपने आवेदन में मो. राजू शेख सहित कुछ लोगों पर पत्नी एवं बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और बच्चों […]

Noimg

BHAGALPUR : रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं होने पर छात्र आमरण अनशन पर बैठा, टीएमबीयू गेट पर प्रदर्शन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में एक छात्र ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं होने से आक्रोशित छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गया है। मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2022–25 के छात्र सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं किया गया है। इसके कारण वह आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त नहीं कर पा रहा है, जिससे उसकी पढ़ाई एवं नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्र का कहना है कि उसने अपनी समस्या को लेकर 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल 2026 को परीक्षा नियंत्रक को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया था, लेकिन अब तक […]