Category Archives: Uncategorized

NAUGACHIA : भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर पांच महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत सामूहिक योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। अष्टम सत्र में विधान पार्षद लालमोहन प्रसाद गुप्ता ने “विचार परिवार” विषय पर चर्चा करते हुए संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि और उसके महत्व को विस्तार से बताया। वहीं नवम सत्र में […]

NAUGACHIA : विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति फाइलों को मिली रफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय में उठाई लंबित मामलों की मांग नवगछिया के गोपालपुर  प्रखंड क्षेत्र में विशिष्ट शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को लेकर सोमवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। जिला सचिव सुबोध चंद्र यादव, अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह तथा प्रधान शिक्षक अनिल कुमार अनल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने लंबित प्रोन्नति फाइलों के शीघ्र निष्पादन की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से प्रोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने के कारण शिक्षकों में असंतोष का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यालय के अकाउंटेंट ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में आज लगेगा सहयोग शिविर || GS NEWS

DESK 1110

पंचायत सरकार भवन में सुनी जाएंगी आम लोगों की समस्याएं नवगछिया  : मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकनपुर एवं पचगछिया पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तथा 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास […]

NAUGACHIA : बीच गंगा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF और आपदा मित्रों ने किया रेस्क्यू || GS NEWS

DESK 1110

रस्सी से खींचकर नाव को सुरक्षित महादेवपुर घाट तक पहुंचाया गया नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार करने के लिए नाव ही लोगों का मुख्य सहारा बनी हुई है। लेकिन लगातार हो रही तकनीकी खराबियों ने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है। सोमवार को भागलपुर बरारी घाट से महादेवपुर घाट आ रही यात्रियों से भरी एक नाव बीच गंगा की धारा में अचानक खराब हो गई, जिससे नाव पर सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। बताया गया कि नाव महादेवपुर घाट से कुछ दूरी पहले ही बीच धारा में बंद पड़ गई। नाव पर महिलाएं, छात्राएं, बीमार यात्री और कई अन्य लोग सवार थे। नाव के अचानक रुक जाने के […]

NAUGACHIA : बाल भारती विद्यालय में 20 से 24 मई तक समर कैंप का आयोजन, बच्चों को मिलेगा हुनर, आत्मविश्वास और मनोरंजन का मंच || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में आगामी 20 मई से 24 मई तक पांच दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह समर कैंप कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, कला, खेल, आत्मरक्षा एवं मनोरंजन से जुड़ी कई गतिविधियां कराई जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए Fun & Games, Sports, Self Defence, Fashion Show, Arts & Crafts, Yoga, Dance & Music, Fire Free Cooking, Shooting, Skating एवं Swimming जैसी आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा […]

NAUGACHIA : आपसी विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया : सिमरा गांव में आपसी विवाद के दौरान दो युवकों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सिमरा निवासी मिथिलेश झा के पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार आनंद कुमार का गांव के ही राजीव मंडल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आनंद कुमार के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों […]

NAUGACHIA : 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा सात वर्षीय बालक, गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को खेल-खेल में एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा सात वर्षीय बालक अचानक करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान भवानीपुर निवासी सोनू पोद्दार के पुत्र दिवाकर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनू पोद्दार अपने घर के पास पानी निकासी के लिए सोख्ता निर्माण करा रहे थे। इसके लिए मजदूरों द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी दौरान दिवाकर कुमार पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु का अधिकारियों ने लिया जायजा || GS NEWS

DESK 1110

क्षतिग्रस्त हिस्से और निर्माणाधीन बेली पुल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से और निर्माणाधीन बेली पुल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, नवगछिया एसपी राजेश कुमार तथा एसडीओ रोहित कर्दम ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से आकलन किया और निर्माणाधीन बेली पुल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था […]

NAUGACHIA : नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा, वृद्ध महिला की मौत || GS NEWS

DESK 1110

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हादसा, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के महदत्तपुर 14 नंबर रोड के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतका की पहचान जमुनिया गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी राधा देवी (70) के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक सवारों की पहचान जमुनिया निवासी ब्रजेश पंडित और उनके पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राधा देवी सोमवार को सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने […]

NAUGACHIA : खेल-खेल में सीखने की अनोखी पाठशाला बना बाल भारती विद्यालय || GS NEWS

DESK 1110

नन्हे बच्चों ने सीखा हेल्दी फूड, अच्छे संस्कार और रचनात्मकता का पाठ नवगछिया : बाल भारती विद्यालय परिसर सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों की खिलखिलाहट, रंगों और उत्साह से गुलजार नजर आया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग में आयोजित विशेष गतिविधि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। “Fun with Learning” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हेल्दी और अनहेल्दी फूड की पहचान कराई गई। रंग-बिरंगे मॉडल और आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने जाना कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन कितना जरूरी है। शिक्षिकाओं ने सरल और रोचक तरीके से बच्चों को अच्छे खान-पान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित […]