May 18, 2026
PURNIA : साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा || GS NEWS
DESK 111सहयोग शिविर और जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश पूर्णिया : उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं बिहार मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों, न्यायालयीन प्रकरणों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी, जिला स्थापना, जनगणना-2027 तथा सहयोग शिविर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकांश कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों […]