Category Archives: नवगछिया

Noimg

मकनपुर चौक पर सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर चौक पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से नवगछिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मकनपुर चौक के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान मोहम्मद सैफुल्लाह (पिता सालिक) एवं मोहम्मद अमर (पिता मोहम्मद […]

Noimg

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 79 हजार रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 79 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी अलालपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि 6 मई को अचानक उनके मोबाइल का संचार संकेत बंद हो गया और उनका सिम काम करना बंद कर दिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा, लेकिन अगले दिन 7 मई को जब उन्होंने नया सिम लेकर मोबाइल चालू किया, तो खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। मोबाइल चालू होते ही उन्हें पता चला कि […]

Noimg

बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफल समापन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग अभ्यास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खेलकूद प्रतियोगिताएं और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य करने की […]

Noimg

गंगा में नहाने के दौरान 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मोहम्मद किर्दोष (8 वर्ष), पिता मोहम्मद साजन अली, निवासी लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने 5-6 दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। खेलते-खेलते सभी बच्चे नदी में उतर गए, लेकिन इसी दौरान किर्दोष अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों को नदी […]

Noimg

अवैध हथियार और कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी मुकेश यादव सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी मुकेश यादव सहित दो अभियुक्तों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में कुछ अपराधी फसल लूटपाट और लोगों में भय फैलाने की नीयत से हथियारों के साथ एकत्रित हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवगछिया पुलिस और विशेष कार्यबल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद सोमवार की रात इस्माईलपुर गंगा दियरा क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी मुकेश […]

Noimg

बिहार दिवस समारोह का भव्य समापन, बाल भारती विद्यालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मारी बाजी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।बिहार दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का आज भव्य समापन हो गया। इस समारोह का विधिवत उद्घाटन 22 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा किया गया था। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में नवगछिया के कुल 12 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल भारती विद्यालय की ओर से दो मनमोहक नृत्य, बिहार की लोक गाथा तथा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। नृत्य कार्यक्रम में खुशी कुमारी, आराध्या चौधरी, फिजा आरुषि, रिया […]

Noimg

चैती दुर्गा मंदिर में सरस्वती पूजा पर संध्या बेल निमंत्रण, बुधवार शाम खुलेगा पट || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में छठी पूजा के पावन अवसर पर संध्या बेला में विशेष ‘बेल निमंत्रण’ कार्यक्रम श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी पंडित अजीत पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी का आह्वान किया गया। ‘बेल निमंत्रण’ हिंदू धार्मिक परंपरा में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, जिसमें देवी-देवताओं को विशेष पूजा के लिए आमंत्रित किया जाता है। मान्यता है कि इस अनुष्ठान के माध्यम से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि का वास होता है। मंदिर समिति के अनुसार, बुधवार की संध्या बेला […]

Noimg

“जिसकी ओर कोई नहीं देखता, उसकी ओर राम देखते हैं” — स्वामी विनोदानंद सरस्वती || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के छठे दिन प्रयागराज से पधारे संत स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “हिमालय से गिरे व्यक्ति का इलाज संभव है, लेकिन समाज से गिरे व्यक्ति का इलाज संभव नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि “जिसकी ओर कोई नहीं देखता, उसकी ओर भगवान राम देखते हैं और जिसकी चर्चा कोई नहीं करता, उसकी चर्चा भी राम करते हैं।” स्वामी जी ने कहा कि जो भगवान की कथा सुनता है वह भाग्यशाली होता है, लेकिन जिसकी कथा स्वयं भगवान करते हैं, वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। उन्होंने लोगों को नैतिकता, भक्ति और सदाचार का महत्व बताते […]

Noimg

4–5 अप्रैल को होगा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव, निकलेगी भव्य निशान शोभा यात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांवरिया सरकार समिति द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के पहले दिन 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका के साथ नगर भ्रमण करते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी दिन तथा 5 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें पंकज […]

Noimg

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारियों की तैनाती || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में कई संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नवगछिया क्षेत्र में 14 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं परवत्ता थाना क्षेत्र में 4 स्थानों, ढोलबज्जा में 3 स्थानों, कदवा में 5 स्थानों, इस्माइलपुर में 2 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्रों में 9-9 स्थानों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भवानीपुर में सर्वाधिक 24 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि बिहपुर में 19 और खरीक […]