Category Archives: भागलपुर

Noimg

पटना में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : पटना के बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना में आज से साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) की भव्य शुरुआत हुई। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा किया जा रहा है। दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों ने चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन भारत के प्राचीन खेलों में से एक है और इसके खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस खेल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया […]

Noimg

जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हुआ भागलपुर स्टेशन, 125 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन को रवाना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : जय माता दी सेवा समिति के बैनर तले श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था मां वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भागलपुर से रवाना हुआ। आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस से जब श्रद्धालु यात्रा पर निकले, तो भागलपुर रेलवे स्टेशन जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के अध्यक्ष विजय शाह और संयोजक डॉ. मृणाल शेखर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 से अधिक श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 27 दिसंबर को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। ट्रेन खुलने से पहले स्टेशन परिसर में श्रद्धालु माता के भजन और गीतों पर झूमते नजर आए, जिससे […]

Noimg

नृशंस हत्या से कांपा भागलपुर, युवक का शव तीन टुकड़ों में मिला, बोरे में भरकर फेंका गया || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। तीन दिनों से लापता एक युवक का शव तीन टुकड़ों में बरामद किया गया है। हत्या की क्रूरता इतनी भयावह है कि शव को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतक की पहचान मसकन बरारीपुर निवासी संतोष दास के भांजे अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक 23 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 24 दिसंबर को नाथनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज […]

Noimg

राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास संख्या-तीन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली गई विस्तृत समीक्षा ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास संख्या-तीन का शुक्रवार की देर शाम निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित इस छात्रावास का निरीक्षण छात्रावास अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार दिनकर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में अधीक्षक ने सर्वप्रथम मेस संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। इसके साथ ही उन्होंने भोजशाला समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने एवं […]

Noimg

जद(यू) महानगर मीडिया सेल को मिला नया नेतृत्व, कुंजबिहारी तिवारी बने कार्यकारी अध्यक्ष || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार एवं मीडिया प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जद(यू) मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल के निर्देशानुसार कुंजबिहारी तिवारी को तत्काल प्रभाव से भागलपुर महानगर जनता दल (यूनाइटेड) मीडिया सेल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी जद(यू) मीडिया सेल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुंजबिहारी तिवारी संगठन के प्रति निष्ठावान, सक्रिय तथा मीडिया क्षेत्र में अनुभवी कार्यकर्ता हैं। उनकी कार्यशैली से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और मीडिया प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं […]

Noimg

एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।जिला पदाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की इस वर्ष की चौथी बैठक समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के प्रावधानों के त्वरित, नियमानुकूल एवं अक्षरशः अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी सह समिति अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिनियम के सभी प्रावधानों को ससमय, संवेदनशीलता के साथ एवं प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं राहत सुनिश्चित हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इस अधिनियम के अंतर्गत आवंटित राशि से अब तक 242 पीड़ितों एवं आश्रितों […]

Noimg

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उठे विकास के मुद्दे, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समग्र विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति तथा जनसमस्याओं की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा सांसद अजय कुमार मंडल का पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। बैठक में सुल्तानगंज विधायक को अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नाथनगर विधायक को डीआरडीए निदेशक तथा भागलपुर नगर निगम की महापौर को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पीरपैंती विधायक एवं भागलपुर विधायक का स्वागत क्रमशः डीआरडीए निदेशक अमर कुमार मिश्रा एवं जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सुधीर कुमार […]

Noimg

अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, ढाई घंटे में भागलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय सॉल्वर गिरोह का किया पर्दाफाश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आए 19 वर्षीय छात्र करण सिंह के कथित अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस हरकत में आ गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज ढाई घंटे के भीतर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय सॉल्वर–अपहरण गिरोह का भी खुलासा किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को अपना ठिकाना बनाकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रतियोगी छात्रों को निशाना बना रहा था। गिरोह के सदस्य परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का झांसा देकर […]

Noimg

भागलपुर के उल्टा पुल के नीचे लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उल्टा पुल के नीचे प्लास्टिक की खाली बोतलों के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और काले धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उल्टा पुल के नीचे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की खाली बोतलें लंबे समय से जमा कर रखी गई थीं। किसी अज्ञात कारण से इनमें आग लग गई, जिसने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच […]

Noimg

लॉटरी से हुआ फैसला, विपिन मंडल बने भागलपुर जिला परिषद के नए अध्यक्ष || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में जिले को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया। कड़े और बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद विपिन मंडल को जिला परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में विपिन मंडल और अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को बराबर 15-15 मत प्राप्त हुए। मतों की बराबरी होने के कारण निर्वाचन नियमों के अनुसार लॉटरी के माध्यम से निर्णय लिया गया। लॉटरी प्रक्रिया में विपिन मंडल का नाम निकलने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से जिला परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समाहरणालय परिसर बधाइयों और उत्साह से गूंज उठा। गौरतलब है कि इससे पूर्व […]