Category Archives: भागलपुर

Noimg

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : भागलपुर-खगड़िया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार की मौत हो गई। घटना खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर के पास नेशनल हाईवे-31 पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार अपने गोदाम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज […]

Noimg

चैती छठ के दूसरे दिन खरना पर उमड़ी आस्था की भीड़, बरारी सीढ़ी घाट भक्तिमय || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना के अवसर पर भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही छठ व्रती गंगा घाट पर पहुंचकर पवित्र स्नान करते नजर आए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती गंगाजल भरकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। खरना के दिन छठ व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम के समय मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के रस से बनी खीर एवं रोटी तैयार कर सूर्य भगवान को अर्पित करते हैं। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं, जो इस पर्व की विशेषता है। छठ महापर्व के […]

Noimg

नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के 3 घंटे बाद NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, व्हाट्सएप चैट खंगाल रही पुलिस || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में एक 17 वर्षीय नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर (झौआ कोठी) स्थित विंध्यवासिनी लॉज की है, जहां छात्रा ने दुपट्टे के सहारे जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान अररिया निवासी सृष्टि सिंह के रूप में हुई है। शिफ्ट के कुछ ही घंटों बाद हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, सृष्टि सिंह रविवार की दोपहर करीब 4 बजे ही नए हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। इससे पहले वह एसएम कॉलेज रोड स्थित एक अन्य हॉस्टल में रहती थी, जहां मरम्मत कार्य के कारण छात्रों को कमरा खाली करने को कहा गया था। परिवार के साथ नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के बाद देर […]

Noimg

बीसीए छात्रों के हित में परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बीसीए सत्र 2025–28 के छात्रों के हित में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने तकनीकी समस्याओं के कारण निर्धारित समय-सीमा में फॉर्म भरने से वंचित रह जाने की बात रखते हुए तिथि विस्तार की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कई छात्र तकनीकी व अन्य कारणों से समय पर परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया कम-से-कम एक दिन के लिए विलंब शुल्क के साथ […]

Noimg

भागलपुर में गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; तीन वर्षों से किराए पर रहकर कर रहे थे अध्ययन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में गेस्ट फैकल्टी शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो खरीक थाना क्षेत्र के अंबो गांव के निवासी थे और टीएनबी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार पिछले लगभग तीन वर्षों से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परवती इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक प्रदीप कुमार मंडल के अनुसार, वह अधिकतर समय अपने कमरे में रहकर अध्ययन और शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रहते थे। घटना के दिन उनकी सलहज द्वारा लगातार फोन किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने पर चिंता जताई […]

Noimg

शहीद वीर जवान नीरज कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, गम और गर्व में डूबा पूरा सबौर मिर्जापुर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवान नीरज कुमार का पार्थिव शरीर जब भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचा, तो पूरा गांव शोक और गर्व के भाव में एक साथ डूब गया। हर आंख नम थी, हर दिल भारी था, लेकिन अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व भी साफ झलक रहा था। जैसे ही सेना के जवानों का काफिला गांव में पहुंचा, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने लाल की अंतिम झलक पाने को आतुर दिखा। पूरे गांव में सन्नाटा और दर्द का माहौल पसरा हुआ था। शहीद के घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मां अपने लाल […]

Noimg

भागलपुर में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अर्पणा कुमारी के रूप में हुई है, जो पटना डीएम के निजी चालक अनिल यादव की पुत्री बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्पणा की शादी 22 नवंबर 2024 को बहादुरपुर निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष द्वारा सोने की चेन, अंगूठी एवं चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात ससुराल के एक पड़ोसी […]

Noimg

बिहार दिवस पर अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार दिवस के अवसर पर भागलपुर में अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसका आयोजन मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन के मौके पर भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. एस. झा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पूरी तरह सुरक्षित, गिरी फॉल्स दीवार पुल का हिस्सा नहीं: एसडीओ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के नीचे एक फॉल्स दीवार के नदी में गिरने की खबर के बाद प्रशासन और तकनीकी टीम सक्रिय हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के साथ मौके पर पहुंचकर सेतु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीओ विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि विक्रमशिला सेतु के मुख्य ढांचे (स्ट्रक्चर) में किसी प्रकार की कोई क्षति या खराबी नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी रूप से फॉल्स दीवार बनाई जाती है, जो पुल का स्थायी हिस्सा नहीं होती। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद इन अस्थायी दीवारों को हटा दिया जाना था, लेकिन […]

Noimg

रिमझिम बारिश में इबादत का जज़्बा, नाथनगर के कर्णगढ़ ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर भागलपुर के नाथनगर में आस्था, उत्साह और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। रिमझिम बारिश के बीच कर्णगढ़ ईदगाह मैदान में हजारों अकीदतमंदों ने एकजुट होकर नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे हल्की बूंदाबांदी के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। दूर-दराज़ से आए लोग समय से पहले ही ईदगाह मैदान पहुंचने लगे थे। बारिश की फुहारों के बीच नमाज़ अदा करते लोगों का दृश्य बेहद भावुक और श्रद्धा से भरा हुआ नजर आया। इबादत के इस माहौल ने यह साबित कर दिया कि आस्था के आगे मौसम की कोई बाधा मायने नहीं रखती। नमाज़ अदा करने […]