5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बाढ़ सिर्फ घरों में पानी नहीं भरती, वह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, आवाजाही और उम्मीदों तक को प्रभावित कर देती है। ऐसे ही मुश्किल वक्त में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कहलगांव की प्रशसडीह और कोडवार पंचायतों में कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने पहुंचकर बाढ़ की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
विधायक ने प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण कर जलजमाव, आवागमन की स्थिति और ग्रामीणों के सामने खड़ी परेशानियों को करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बाढ़ के बीच आने-जाने की दिक्कत: जलजमाव और जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी भी ली।
सिर्फ निरीक्षण नहीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं जल्द पहुंचाने, जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने तथा जरूरतमंद लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


बाढ़ के पानी के बीच गांवों की स्थिति देखने पहुंचे विधायक ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
मुश्किल घड़ी में जनप्रतिनिधि की असली परीक्षा भी यहीं होती है – जब सड़कें पानी में डूबी हों, गांव परेशान हों और लोगों को सरकारी मदद की जरूरत हो। कहलगांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक का दौरा इसी परीक्षा की एक तस्वीर बनकर सामने आया। कागजों पर राहत की बात अलग है, लेकिन पानी के बीच पहुंचकर लोगों की परेशानी सुनना उस भरोसे को जमीन देने की कोशिश है, जिसकी जरूरत संकट के समय सबसे ज्यादा होती है।
विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: