5
(1)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर/कहलगांव। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत कहलगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अनादीपुर पुल के समीप कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 29.85 ग्राम ब्राउन शुगर और 52,650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि कहलगांव थाना क्षेत्र के अनादीपुर पुल के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।
पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र कुमार, राहुल कुमार उर्फ देवा और शिवशंकर यादव के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, जितेन्द्र कुमार और राहुल कुमार उर्फ देवा कहलगांव थाना क्षेत्र के नयानगर के रहने वाले हैं, जबकि शिवशंकर यादव नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में कहलगांव थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश पंडित तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: