5
(2)


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कोयली खुटाहा गांव के दर्दनाक हादसे ने जिन परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया, अब उन घरों तक प्रशासनिक राहत पहुंचनी शुरू हो गई है। मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये के अनुग्रह अनुदान का चेक सौंपा गया।
मालूम हो कि पिछले दिनों खुटाहा पंचायत में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्य सहित 5 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इनके आश्रितों को ₹4 लाख प्रति मृतक की दर से कुल ₹20 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरित किया किया। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश एवं अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार द्वारा समीक्षा भवन में चेक प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों का दुख साझा किया और भरोसा दिलाया कि विपदा की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।


आर्थिक मदद किसी अपने को खोने का दर्द तो कम नहीं कर सकती, लेकिन संकट की इस घड़ी में चार लाख रुपये की सहायता पीड़ित परिवारों के लिए कुछ राहत जरूर लेकर आई है। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत यह राशि दी गई। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित लोग मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने सहायता मिलने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: