
19 नवंबर को खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला में भी लगेगा शिविर, छूटे हुए लोगों से दवा सेवन की अपील
नवगछिया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार, 18 नवंबर को नवगछिया में दवा सेवन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. दास ने किया। इसमें दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ पूजा के दौरान क्षेत्र में आए प्रवासी मजदूरों सहित दवा सेवन से छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई।
इस अवसर पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुमित कुमार चौधरी, पिरामल के कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार सिंह, वार्ड पार्षद रवि कुमार और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं, गुरुवार, 19 नवंबर को खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला में कमलेश्वरी भगत के दरवाजे पर शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों ने अब तक फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं किया है, वे शिविर में पहुंचकर दवा अवश्य लें।















