Noimg

NAUGACHIA : दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि, मुआवजा बढ़ाने की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।भाकपा (माले) एवं ऐक्टू की ओर से स्थानीय कदवा क्षेत्र के चायटोला, खैरपुर में निर्माण मजदूर कॉमरेड बमबम मंडल, जयनंदन कुमार एवं श्रीलाल मंडल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि बीते 22 अप्रैल को सेफ्टी टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीनों मजदूरों की मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मजदूर साथियों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता भाकपा (माले) खैरपुर ब्रांच सचिव राजकिशोर यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव ने कहा कि तीनों मजदूरों की आकस्मिक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक […]

NAUGACHIA : चापरहाट में कथित गोलीबारी से दहशत, पुलिस ने घटना से किया इनकार; बाइक जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र के चापरहाट में सोमवार रात करीब नौ बजे कथित गोलीबारी की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि सधुआ गांव निवासी सुधीर मंडल पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई, जिसके बाद वे अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद सुधीर मंडल ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रंगरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि, रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने गोलीबारी की घटना से स्पष्ट इनकार किया है। उनके अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला मारपीट का प्रतीत […]

NAUGACHIA : उबलते दाल के पानी में गिरकर दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलसा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां उबलते दाल के पानी में गिरने से दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घायल बच्चे की पहचान साधोपुर निवासी महादेव शर्मा के पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गुंजन कुमारी रसोई में दाल पका रही थीं। वहीं पास में खेल रहा मासूम मयंक अचानक असंतुलित होकर उबलते दाल से भरे बर्तन में गिर पड़ा। बच्चे की चीख सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के […]

Noimg

NAUGACHIA : खेत में घास काट रही महिला पर गीदड़ का हमला, 4 वर्षीय बच्चा भी घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महिला का चेहरा बुरी तरह जख्मी, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधिया मकंदपुर गांव के समीप स्थित खेत में बुधवार को गीदड़ के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कुछ देर बाद एक चार वर्षीय बच्चे को भी गीदड़ ने काटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घायलों की पहचान सिंधिया मकनपुर निवासी डोमनी देवी (50 वर्ष), पति सुभाष साह तथा अभिमन्यु कुमार (4 वर्ष), पिता टुनटुन साह के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार डोमनी देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गीदड़ खेत […]

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर भ्रामक, बरारी घाट से संचालित नाव सेवा पूरी तरह सुरक्षित : प्रशासन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु के वैकल्पिक जल मार्ग के तहत बरारी घाट से संचालित नाव सेवा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर को जिला प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “छपरा जिला” नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सूचना वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि नाव पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जबकि जांच में यह आरोप निराधार पाए गए हैं। बताया गया कि 5 मई को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं लगभग 5 से 6 […]

Noimg

BHAGALPUR : तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह का बुधवार को अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में विधिवत समापन किया गया। समारोह के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों में चयनित युवा प्रतिभागियों को भागलपुर की कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शैक्षणिक धरोहर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 25 युवाओं को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के मार्गदर्शन में जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्रतिभागियों ने कहलगांव स्थित बटेश्वर स्थान की गुफाओं एवं पहाड़ियों तथा विक्रमशिला महाविहार के ऐतिहासिक भग्नावशेषों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान अंग क्षेत्र की लोकगाथाओं, इतिहास और पुरातात्विक महत्व पर परिचर्चा […]

Noimg

BHAGALPUR : बरारी एवं महादेवपुर घाट पर यात्रियों की बढ़ाई गई सुविधाएं || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर–नवगछिया वैकल्पिक जल मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने बरारी एवं महादेवपुर घाट पर सुविधाओं का विस्तार किया है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां कोई भी यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने घाट तक पहुंचने वाले मार्गों का समतलीकरण भी कराया है, जिससे बाइक एवं छोटे वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी […]

Noimg

BHAGALPUR : नाव परिचालन की समय-सीमा तय, सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही चलेगी सेवा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब 03 मई 2026 की देर रात क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण भागलपुर जिले का सड़क संपर्क नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित कई जिलों से अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। आम जनजीवन को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नाव परिचालन की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नावों का परिचालन प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक ही किया जाएगा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद सभी नावों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के अनुपालन की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं सहायक आपदा […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में 28 दिन की मासूम बच्ची को छोड़ मां हुई फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

रोती-बिलखती बच्ची को परिवार संभालने में जुटा, थाना से लगाई मदद की गुहार भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर कोभीवाड़ी मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी 28 दिन की दूध-मूही बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है, जबकि मासूम बच्ची मां के बिना लगातार रोती-बिलखती रही। मामला सिकंदरपुर कोभीवाड़ी निवासी डॉ. अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार महिला घर छोड़कर चली गई और नवजात बच्ची को परिवार के भरोसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची को इस समय मां की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन महिला ने उसकी भी परवाह […]

Noimg

BHAGALPUR : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपैंती के रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिला करते थे। बुधवार को भी युवती घर से शौच जाने की बात कहकर खेत की ओर गई थी, जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवती की बहन की नजर […]