ARARIA: अररिया में महिला की गला रेतकर हत्या: खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया: जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गांव निवासी असलम की पत्नी हेना परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हेना सुबह करीब 11 बजे मकई के खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनके 2 वर्षीय बच्चे के रोने की सूचना पर वह घर लौटीं, बच्चे को दूध पिलाया और फिर दोबारा खेत चली गईं। करीब एक घंटे तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब खोजबीन की गई तो उनका शव खेत में मिला। शव की स्थिति देखकर परिजनों […]

PURNIA : पूर्णिया में गैस आपूर्ति सामान्य, एक दिन में 9191 सिलेंडरों का वितरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। गुरुवार को पूर्णिया जिले में संचालित गैस एजेंसियों द्वारा कुल 9191 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 9604 गैस उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की मांग की थी, जिसके विरुद्ध नियमानुसार 9191 सिलेंडरों का वितरण कर दिया गया। वहीं गैस एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 17,475 गैस सिलेंडर सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और गैस एजेंसियों द्वारा पूर्व की तरह नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा दी जा रही है। […]

PURNIA : पूर्णिया में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, रूपौली से चार बाल श्रमिक मुक्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर पूर्णिया जिले में व्यापक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई की गई। श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान के मार्गदर्शन में गुरुवार को गठित धावा दल की टीम ने जिले के सभी प्रखंडों में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान जिले के दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं गैरेजों में सघन छापेमारी की गई। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों के नियोजकों से बाल श्रम नहीं कराने संबंधी शपथ पत्र भरवाया गया तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त श्रम भवन परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। […]

PURNIA : फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया राज्य में तीसरे स्थान पर, डीएम अंशुल कुमार सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।भारत सरकार की एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत संचालित ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिला राज्य के शीर्ष जिलों में शामिल हो गया है। बेहतर कार्य निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को पटना मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2,24,630 लाभार्थियों में से अब तक 1,00,363 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है, जो कुल 44.7 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर है। वहीं जिले में पीएम किसान सहित अन्य श्रेणी के कुल 1,87,600 किसानों को डिजिटल पहचान प्रदान की जा चुकी है। प्रशासन ने बताया कि भविष्य में कृषि विभाग […]

PURNIA : संयम, संस्कार व नशामुक्त जीवन का संदेश देकर भावविभोर कर गए मुनिश्री || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया स्थित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में पूज्य संतों के आगमन से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में पूज्य मुनि तपस्वी श्री डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार एवं मुनि श्री पदम कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संयम, संस्कार और नशामुक्त जीवन का दिव्य संदेश दिया। अपने संबोधन में मुनिश्रियों ने कहा कि अहिंसा केवल शारीरिक हिंसा से बचना ही नहीं, बल्कि विचार और वाणी से भी किसी को कष्ट न पहुँचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, अनुशासन और बड़ों के सम्मान का महत्व बताते हुए आत्मसंयम को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। साथ ही युवाओं से नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुनि […]

PURNIA : बिरौली में बेटे की हत्या से मातम, सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया जिले के रूपौली नगर पंचायत अंतर्गत बिरौली बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ जायसवाल की नवगछिया में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव दिल्ली से सीधे पूर्णिया पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बिरौली बाजार स्थित सौरभ के घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की स्थिति देख सांसद भी भावुक हो उठे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “एक मां के दर्द को शब्दों में बयां नहीं […]

PURNIA : पूर्णिया में सजेगा बैडमिंटन का महाकुंभ, 1 मई से जिला चैंपियनशिप का आगाज़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला बैडमिंटन संघ, पूर्णिया (तदर्थ समिति) द्वारा ‘डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजन समिति के चेयरमैन आदित्य केजरीवाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 1 मई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम, पूर्णिया में होगा। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही, युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने पर भी विशेष जोर […]

NAUGACHIA : एनएच-31 पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, दो घंटे तक यातायात बाधित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : रंगरा चौक के समीप बुधवार को बीच सड़क पर एक ट्रक के खराब हो जाने से एनएच-31 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रक खराब होते ही दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक सड़क जाम की समस्या बनी रही। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले यातायात को नियंत्रित किया और फिर खराब ट्रक […]

NAUGACHIA : जलज डॉल्फिन सफारी का अवलोकन, नमामि गंगे की टीम ने गंगा आरती में लिया भाग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नमामि गंगे कार्यक्रम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) तथा वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की संयुक्त टीम ने भागलपुर में जलज डॉल्फिन सफारी का भ्रमण किया। टीम ने गंगा नदी में संचालित इस पहल को ईको-टूरिज्म का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। भ्रमण के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि यह सफारी पर्यटन और संरक्षण का संतुलित मॉडल है। इसके माध्यम से पर्यटकों को जलीय जीवों, विशेषकर गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही, इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलज डॉल्फिन सफारी सतत पर्यटन का एक […]

NAUGACHIA : भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । भीषण गर्मी को देखते हुए बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी के बर्तनों में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया, ताकि गर्मी में बेजुबान पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम उनके लिए पानी की व्यवस्था करें, जिससे उन्हें भटकना न पड़े। शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकांश जलस्रोत सूख जाते हैं, जिसके कारण कई पक्षी प्यास से दम […]