5
(1)

विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में बेलौरी चौक पर जुटे कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन

पूर्णिया । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पूर्णिया आगमन पर बेलौरी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, मनोज गोस्वामी, पानो देवी, अनुपमा झा, तारा साह, सरिता राय, करुणा झा, सुभाष ऋषिदेव, अविनाश यादव सहित विभिन्न मोर्चा एवं मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विभिन्न मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का परिचय लिया और उनका अभिनंदन स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बेलौरी चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का स्वरूप प्रदान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: