5
(2)

27 नवंबर को पूर्णिया के बनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में होगा आयोजन, प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी करेंगे शिरकत

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेवा दूत अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र के 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन पूर्णिया के बनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला में संबंधित 10 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बिहार सह प्रभारी रोहन गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव और राकेश कुमार भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

कार्यशाला के दौरान सेवा दूत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक गतिविधियों और अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें 10 जिलों के प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: