Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: दामाद पर ससुर की हत्या का आरोप, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की जताई आशंका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान अशोक कुमार दास के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उनके दामाद पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार दास ने लगभग 15 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री आशा का विवाह लालूचक चंपानगर निवासी रविंद्र तांती से कराया था। दंपति के चार बच्चे हैं। मृतक की पत्नी पुतुल देवी का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद पांच लाख रुपये नकद तथा मकान अपने नाम करने की […]

Noimg

Bhagalpur: 67वें स्थापना दिवस पर बदला टीएमबीयू का मिजाज, सम्मान, संस्कृति और सुधार के संकल्प ने रचा नया इतिहास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पूर्व कुलपतियों ने आयोजन को बताया अब तक का सबसे भव्य समारोह, शिक्षकों-कर्मियों के सम्मान से लेकर डिजिटल विश्वविद्यालय की दिशा में उठीं अहम मांगें प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) का 67वां स्थापना दिवस सिर्फ एक औपचारिक समारोह नहीं रहा, बल्कि यह विश्वविद्यालय की परंपरा, उपलब्धियों और भविष्य की नई सोच का मंच बन गया। पहली बार ऐसा देखने को मिला जब एक ही मंच पर विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, अधिकारी, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मी और मेधावी छात्र-छात्राओं को समान सम्मान के साथ केंद्र में रखा गया।समारोह का उद्घाटन पूर्व कुलपति प्रो. ए.के. राय, पूर्व प्रभारी कुलपति प्रो. क्षेमेन्द्र कुमार और अध्यक्षता कर रहे प्रो. सुदामा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूरे कार्यक्रम में विश्वविद्यालय […]

Noimg

Bhagalpur- गांधी के नाम पर तीन दिन का राष्ट्रीय मंथन,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रक्तदान से कवि सम्मेलन तक होगा आयोजनभागलपुर। महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह को केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित महा बैठक में समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन समारोह समिति के संयोजक प्रसून लतांत ने किया। स्वागत संजय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महबूब आलम ने दिया।बैठक में जानकारी दी गई कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह में देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, जेपी आंदोलन से […]

Noimg

Bhagalpur- अंग’ को शिखर पर ले जाने का संकल्प: 12 जिलों के 1000 लोगों ने बनाई विकास की नई रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ @ सम्मेलन के दूसरे सत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 लोगों को ‘अंग गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इतिहास, संस्कृति और विकास की नई इबारत लिखने के उद्देश्य से रविवार को टाउन हॉल में आयोजित ‘अंग शिखर सम्मेलन-2026’ केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि अंग क्षेत्र के भविष्य का साझा संकल्प बनकर उभरा। अंग मुक्ति दल के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बिहार और झारखंड के 12 जिलों से पहुंचे करीब एक हजार लोगों ने अंग प्रदेश को देश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करने की रणनीति पर मंथन किया।सम्मेलन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें न कोई मुख्य अतिथि था और न ही पारंपरिक उद्घाटन समारोह। […]

Noimg

Bhagalpur: पास हुआ टेंडर रद्द, चौथी बार 5.21 करोड़ की नई निविदा: भागलपुर की स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे बड़े सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर नहीं, 51 वार्डों को 5 पैकेज में बांटकर फिर निकला टेंडर; निगम की मंशा पर विपक्ष और समिति की नजर।शहर की सड़कों और मोहल्लों को रोशन करने के लिए पहले से पूरी हो चुकी टेंडर प्रक्रिया को अचानक रद्द कर निगम प्रशासन ने चौथी बार 5.21 करोड़ रुपये की नई ई-निविदा जारी कर दी है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सुल्तानगंज में खून की होली, नपं कहलगांव में स्ट्रीट लाइट घोटाला से सबक नहीं। इधर कुछ ऐसे ही मसले की चर्चा भागलपुर नगर निगम में आम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट योजना एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। शहर की सड़कों और मोहल्लों को रोशन करने के लिए पहले […]

Noimg

Bhagalpur: 14 किमी की सड़क, 14 सौ छोटे-बड़े गड्ढे, वर्षों से- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कोढ़ में खाज, अब पीरपैंती के तीसरे विधायक से उम्मीद @ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस जर्जर सड़क की स्थिति को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए लिखा – ‘मेरे चेहरे पे चेचक के दाग नहीं है,लोगों ने नजरे गड़ा-गड़ा के देखा है।’ अब सांसद अजय कुमार मंडल, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान और कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश से इस दिशा में शीघ्र पहल करने की अपील की है।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव-नंदलापुर-बाराहाट यानी बिहार झारखंड को जोड़ने वाली इस ग्रामीण सड़क की दुर्दशा पर पिछले दिनों एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कुछ यूं लिखा- ‘मेरे चेहरे पे चेचक के ये दाग नहीं है,लोगों ने नजरे गड़ा-गड़ा के मुझे देखा है।’ फिर क्या कमेंट्स की झड़ी लग […]

Noimg

Bhagalpur: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले काशील बना ‘पावर सेंटर’,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जदयू-भाजपा नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे।निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने जिलाधिकारी अलंकृता पांडे से कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर समन्वय के साथ पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रस्तावित दौरा भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों […]

Noimg

Bhagalpur: राष्ट्रीय जूनियर रग्बी 7s में बिहार बना चैंपियन,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के रॉनित राज ने दिलाया स्वर्ण प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के उभरते रग्बी खिलाड़ी रॉनित राज ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को जूनियर नेशनल रग्बी 7s चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित हुई।शाहकुंड प्रखंड के सरोख गांव निवासी रॉनित राज (पिता – अक्षय कुमार) ने भागलपुर रग्बी संघ से खेलते हुए बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार ने ओडिशा को 12-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में रॉनित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 अंक अर्जित किए। फाइनल में बिहार का मुकाबला महाराष्ट्र से हुआ, जिसमें बिहार ने एकतरफा […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर: 24 घंटे के भीतर डकैती का खुलासा, 7 बदमाश गिरफ्तार; 52 ग्राम सोना, हथियार और नकदी बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 52 ग्राम सोना, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 53 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की रात मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग निवासी नीलू देवी के घर में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लिया। पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर मधुसूदनपुर थाना में कांड संख्या 156/24 दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के […]

Noimg

Bhagalpur: पीरपैंती पावर प्लांट कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 161 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी; 501 रैयतों को मिलेगा मुआवजा, बिना विस्थापन बनेगा 5 किमी रेल-सड़क गलियारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। पीरपैंती पावर प्लांट से जुड़ी बहुप्रतीक्षित रेल-सह-सड़क कॉरिडोर परियोजना ने अहम पड़ाव पार कर लिया है। भू-अर्जन विभाग ने 161.01 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी कर दी है। इसके साथ ही परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है और अब रेलवे कॉरिडोर व सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।परियोजना के तहत पीरपैंती अंचल के सात मौजों -खिदरपुर, इमामनगर, बसंतपुर, ककरघट, हरिणकोल, महेशराम और चौधरी बसंतपुर की कुल 161.01 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। सबसे अधिक 65.992 एकड़ भूमि बसंतपुर और 56.4686 एकड़ हरिणकोल से ली जाएगी।इस अधिग्रहण से कुल 501 रैयत प्रभावित होंगे। इनमें बसंतपुर के 191, हरिणकोल के 165, खिदरपुर के 69, ककरघट के 31, इमामनगर के 24, चौधरी […]